Vivo Pad 3 टैब MediaTek Dimensity 9300 चिप, बड़े डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo की सब-ब्रांड iQOO की ओर से भी एक नया टैब लॉन्च होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2023 10:55 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • टैबलेट में कंपनी एक लम्बी डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है।
  • iQOO की ओर से भी एक नया टैब लॉन्च होने की बात सामने आई है।

Vivo Pad 2 का सक्सेसर होगा अपकमिंग टैबलेट

Photo Credit: Vivo China

Vivo जल्द ही अपना नया टैबलेट लॉन्च कर सकती है। खबर आ रही है कि कंपनी नए टॉप एंड टैबलेट मॉडल को डेवलेप कर रही है। इसे Vivo Pad 3 बताया जा रहा है। टैब के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। इसमें MediaTek Dimensity फ्लैगशिप लेवल चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट के बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है। 

Vivo Pad 3 कंपनी की ओर से अपकमिंग टैबलेट हो सकता है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके बारे में खुलासा किया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि एक फ्लैगशिप लेवल चिपसेट है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने कहा है कि इस टैबलेट में कंपनी एक लम्बी डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है। जिसके किनारे गोल हो सकते हैं। Vivo Pad 2 की तुलना में यह परफॉर्मेंस में बेहतर होगा, साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी तगड़ा हो सकता है। 
Advertisement

Vivo की सब-ब्रांड iQOO की ओर से भी एक नया टैब लॉन्च होने की बात सामने आई है। टिप्स्टर ने इसका नाम यहां पर नहीं बताया है, लेकिन डिस्प्ले के बारे में बताया है। iQOO टैब में 8.8 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। Vivo Pad 3 को कंपनी Vivo X Fold 3 के साथ लॉन्च कर सकती है। Vivo के हालिया लॉन्च के बारे में बात करें तो कंपनी ने मैक्सिको में अपना लेटेस्ट 5G फोन Vivo V30 Lite 5G लॉन्च किया है। 

Vivo V30 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED E4 डिस्प्ले के साथ आता है। सेंटर में पंचहोल कटआउट के साथ इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। यह Snapdragon 695 चिप से लैस है। जिसके साथ में 12 GB LPDDR4x RAM और 256 GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 4,800mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Android 13 के साथ यह FunTouch OS 13 पर ऑपरेट करता है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

स्टोरेज

512 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.