TCL ला रही ‘सस्‍ता’ टैबलेट Tab 10 Gen 2! 10.36 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्‍च

TCL Tab 10 Gen 2 : इसमें 10.36 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले है। यह 2000 x 1200 पिक्‍सल के साथ 2K रेजॉलूशन देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2023 14:10 IST
ख़ास बातें
  • टीसीएल ग्‍लोबल वेबसाइट पर दिखाया गया टैब
  • इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है
  • टैब का वजन 425 ग्राम है

TCL Tab 10 Gen 2 एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है और एंड्रॉयड 14 में भी अपग्रेड करेगा।

Photo Credit: TCL

कोविड-19 के बाद उभरी वर्क फ्रॉम होम की परिस्थितियों ने टैबलेट मार्केट को ऊपर उठाया है। पढ़ाई, प्रोजेक्‍ट्स और एंटरटेनमेंट की जरूरतों के कारण लोग टैब खरीद रहे हैं। टेक कंपनियां भी इसे भुना रही हैं और अफॉर्डेबल टैब से लेकर महंगे टैब पेश कर रही हैं। TCL ने हाल के महीनों में नए टैबलेट पेश किए हैं। इसमें एक और नाम जुड़ गया है Tab 10 Gen 2 का। टीसीएल ग्‍लोबल वेबसाइट पर इसे पेश किया गया है। कंपनी ने स्‍पेसिफ‍िकेशंस से भी पर्दा हटा दिया है। माना जा रहा है कि यह आने वाले हफ्तों में बजट कैटिगरी में लॉन्‍च हो सकता है।  
 

TCL Tab 10 Gen 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

TCL Tab 10 Gen 2 में 10.36 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले है। यह 2000 x 1200 पिक्‍सल के साथ 2K रेजॉलूशन देता है। डिस्‍प्‍ले में आईकेयर तकनीक के साथ 350 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। टैब का वजन 425 ग्राम है। इसे एल्‍युमीनियम फ‍िनिश के साथ तैयार किया गया है और साइड में पावर व वॉल्‍यूम बटन हैं। ग्‍लेशियर ब्‍लू और स्‍पेस ग्रे कलर्स में इस टैब को लाया जाएगा। 
Advertisement

TCL Tab 10 Gen 2 एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है और एंड्रॉयड 14 में भी अपग्रेड करेगा। कंपनी ने जुलाई 2025 तक सिक्‍योरिटी अपडेट देने की बात कही है। इस टैब में मीडियाटेक का प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

TCL Tab 10 Gen 2 में 6 हजार एमएएच की बैटरी है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दो कैमरे इस टैब में मिलते हैं। रियर में 8एमपी का लेंस है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में ब्‍लूटूथ 5.0, Wi-Fi, Wi-Fi Direct, Wi-Fi display का सपोर्ट है। सिम लगाने का ऑप्‍शन भी इस टैब में होगा। इसके बॉक्‍स में कंपनी एक चार्जर, यूएसबी सी केबल, क्विक गाइड और सिम पिन देने वाली है। यह T-Pen, ब्‍लूटूथ कीबोर्ड को भी सपोर्ट करेगा। ये ऑप्‍शनल एक्‍सेसरीज होंगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.