• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट को भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने गैजेट्स 360 को दी। याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने टैबलेट को जनवरी महीने तक लॉन्च कर दिए जाने के की जानकारी दी थी। भास्कर प्रमाणिक ने लॉन्च की तारीख की तो पुष्टि नहीं की, लेकिन गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

याद रहे कि सर्फेस प्रो 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न माने जाने वाले सर्फेस प्रो 4 को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 899 डॉलर (करीब 59,000 रुपये) से शुरू होती है।

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 अपने पूर्ववर्ती वर्ज़न सर्फेस प्रो 3 से 30 फीसदी और ऐप्पल के मैकबुक एयर से 50 फीसदी ज्यादा तेज है। बेस मॉडल में 4 जीबी का रैम मौजूद होगा। 16 जीबी रैम तक के वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1 टीबी तक की स्टोरेज (शुरुआत 128 जीबी से) मिलेगी।

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »