• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी तक होगा लॉन्च: सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी तक होगा लॉन्च: सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 भारत में जनवरी तक होगा लॉन्च: सत्या नडेला
विज्ञापन
मुंबई में आयोजित किए जा रहे माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर अनलीस्ड इवेंट में कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने जानकारी दी कि सर्फेस प्रो 4 टैबलेट भारत में जनवरी महीने तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

नडेला ने हालांकि माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 के लॉन्च की तारीख और कीमत के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया। याद रहे कि सर्फेस प्रो 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न माने जाने वाले सर्फेस प्रो 4 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 899 डॉलर (करीब 59,000 रुपये) से शुरू होती है।

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 अपने पूर्ववर्ती वर्ज़न सर्फेस प्रो 3 से 30 फीसदी और ऐप्पल के मैकबुक एयर से 50 फीसदी ज्यादा तेज है। बेस मॉडल में 4 जीबी का रैम मौजूद होगा। 16 जीबी रैम तक के वेरिएंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 1 टीबी तक की स्टोरेज (शुरुआत 128 जीबी से) मिलेगी।

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »