सोनी ने लॉन्च किया नया ई इंक टैबलेट, इसमें है 13.3 इंच डिस्प्ले

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 10:23 IST
सोनी ने जापान में अपना नया ई इंक टैबलेट डीपीटी-आरपी1 लॉन्च कर दिया है। नए ई-इंक टैबलेट में टचस्क्रीन है और इसमें 13.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले है।

सोनी डीपीटी आरपी1 इंक टैबलेट एक स्टायलस पेन के साथ आता है जिसे एक चुंबकीय क्लिप के जरिए टैबलेट के किनारे पर लगाया जा सकता है। और कंपनी का दावा है कि इससे कई सारे काम तेजी से किए जा सकते हैं। सोनी डीपीटी-आरपी1 ई इंक टैबलेट में 1650x2220 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन है।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि नए ई इंक टैबलेट की मोटाई करीब 30 कागज़ों जितनी है। नए सोनी डीपीटी-आरपी1 को पिछले जेनरेशन वाले टैबलेट से ज़्यादा पतला, हल्की और तेज बताया जा रहा है।

सोनी के नए ई इंक टैबलेट की कीमत 80,000 जापानी यूरो (करीब 47,000 रुपये) है और इसकी बिक्री 5 जून से शुरू होगी। यह टैबलेट जापान में उपलब्ध होगा और अभी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसके लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।
Advertisement

सोनी का नया ई-इंक टैबलेट सिर्फ पीडीएफ फाइल पढ़ सकता है। और कंपनी यूज़र को डेस्कटॉप के लिए डिजिटल पेपर ऐप देगी जिससे वेबसाइट और दूसरे डॉक्यूमेंट टैबलेट पर देखने के लिए पीडीएफ में कनवर्ट हो जाएंगे।
Advertisement

नए सोनी डीपीटी-आरपी1 में क्वाड-कोर मार्वल आईएपी140 64-बिट एप्लिकेशन प्रोसेसर है। इसमें 16 जीबी स्टोरेज होगी। कंपनी का दावा है कि ई इंक टैबलेट में करीब 10,000 फाइल तक स्टोर की जा सकती हैं। इसका डाइमेंशन 302.6x224x5.9 मिलीमीटर और वज़न 349 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी मीमो और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं। सोनी का कहना है कि टैबलेट को फुल चार्ज होने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं और यह एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.