Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में होगा Snapdragon 8 plus Gen 2 Soc और 10880mAh बैटरी! लीक हुए स्पेक्स!

Snapdragon 8+ Gen 2 चिपसेट होने का मतलब है कि इसमें पुराने मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S9 Ultra में होगा Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 2 प्रोसेसर
  • साथ ही यह 10,880 mAh बैटरी से लैस हो सकता है
  • Samsung की टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 मार्केट में उपलब्ध है

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 (फोटो में) के सक्सेर के रूप में लॉन्च किया जाना है।

Photo Credit: Samsung

Samsung की ओर से अपकमिंग फ्लैगशिप टैबलेट लाइनअप में तीन मॉडल- Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में इन डिवाइसेज के मॉडल नम्बरों का भी खुलासा किया गया था। कहा ये भी गया है कि ये  तीनों मॉडल केवल वाई-फाई और 5G वेरिएंट में लॉन्च हो सकते हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट में इस टैबलेट लाइन अप के कुछ और स्पेसिफिकेशंस भी पता चले हैं। ताजा अपडेट क्या कहता है, चलिए आपको बताते हैं। 

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को अब लॉन्च होने में बहुत अधिक समय नहीं रह गया लगता है। इस सीरीज के एक कथित मॉडल Samsung Galaxy Tab S9 Ultra को लेकर एक ताजा लीक सामने आया है जिसमें इसके प्रोसेसर आदि के बारे में जानकारी दी गई है। टिप्स्टर रेवेजनस (@tech_reve) की ओर से खुलासा करते हुए कहा गया है कि Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। यह प्रोसेसर कंपनी का अपकमिंग चिपसेट वर्जन है। यानि कि टैबलेट लेटेस्ट पावरफुल चिपसेट से लैस होगा! 

Advertisement
इसके अलावा टिप्स्टर ने ये भी कहा है कि इस टैबलेट में डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट फीचर भी दिया जा सकता है। साथ ही यह 10,880 mAh बैटरी से लैस हो सकता है। Snapdragon 8+ Gen 2 चिपसेट होने का मतलब है कि इसमें पुराने मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 

कंपनी के मौजूदा टैबलेट्स की बात करें तो Samsung की लेटेस्ट टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 सीरीज मार्केट में उपलब्ध है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Galaxy Tab S8 की कीमत 58,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra की कीमतें क्रमश: 74,999 रुपये और 1,08,999 रुपये से शुरू होती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

14.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2960x1848 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

11200 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1752 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 6-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.