Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) लॉन्च होगा 7,040mAh बैटरी, Exynos 1280 के साथ! सपोर्ट पेज लाइव

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अनुमानित रूप से टैबलेट में Exynos 1280 SoC देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2024 11:14 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग टैबलेट Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) का सक्सेसर होने वाला है।
  • यह टैबलेट Chiffon Pink और Oxford Gray कलर में आएगा।
  • कंपनी ने इसका सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: SamMobile

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) को लेकर लीक्स जोर पकड़ रहे हैं। कंपनी का यह अपकमिंग टैबलेट Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) का सक्सेसर होने वाला है। टैबलेट को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। अब कंपनी ने इसका सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया है। जिससे पता चलता है कि टैबलेट बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। खबरों के मुताबिक यह टैबलेट Chiffon Pink और Oxford Gray कलर में आएगा। यह Wi-Fi only और LTE नेटवर्क कंफिग्रेशन में लॉन्च होगा। इसमें 10.4 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए कंपनी इसमें Exynos 1280 चिपसेट देने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) का लॉन्च बेहद नजदीक कहा जा सकता है, क्योंकि सैमसंग ने इसका सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। टैबलेट को इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। यानी एक और सर्टिफिकेशन इसे मिल चुका है। इसे SDPPI डेटाबेस में मॉडल नम्बर SM-P620 के साथ देखा गया है। यह इसका वाइ-फाइ ऑनली वेरिएंट बताया जा रहा है। टेकआउटलुक के अनुसार, डिवाइस के लिए कंपनी की हॉन्गकॉन्ग साइट पर सपोर्ट पेज लाइव कर दिया गया है। हो सकता है कि कंपनी टैबलेट लॉन्च की शुरुआत साउथ एशियन मार्केट से कर सकती है। 

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अनुमानित रूप से टैबलेट में Exynos 1280 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें 7,040mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह डिवाइस S Pen stylus के साथ आ सकता है। Android 14 के साथ यह One UI 6 ओएस पर रन करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Bluetooth 5.3, डुअल बैंड Wi-Fi, 2G GSM, 3G UMTS, और 4G LTE का सपोर्ट होगा। इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 5 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। 

गैलेक्सी टैब एस6 लाइट 2024 मॉडल की कीमत की बात करें तो Wi-Fi Only मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 429 (लगभग 38,500 रुपये) में आएगा जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 489 (लगभग 43,900 रुपये) होगी। LTE मॉडल का 4/64GB वेरिएंट EUR 459 (लगभग 41,000 रुपये) जबकि 4/128GB वेरिएंट EUR 519 (46,500 रुपये) होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 720G

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  2. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  10. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.