Samsung Galaxy Tab Active 2 भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

Samsung ने भारत में Galaxy Tab Active 2 को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसका दाम क्या है और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab Active 2 में है 8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 2
  • Samsung Galaxy Tab Active 2 की बिक्री भारत में अगले महीने से

Samsung Galaxy Tab Active 2 भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने गुरुवार यानी 14 फरवरी 2019 को भारत में Galaxy Tab Active 2 को लॉन्च कर दिया है। Samsung ब्रांड का यह टैबलेट रग्ड डिजाइन के साथ आता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Galaxy Tab Active 2 को मिलेट्री ग्रेड MIL-STD-840G  सर्टिफिकेशन प्राप्त है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 में S Pen इंटीग्रेशन और पोगो पिन कनेक्टर भी दिया गया है।

टैबलेट को मॉलवेयर और हैकिंग से बचाने के लिए सैमसंग ने Galaxy Tab Active 2 में डिफेंस-ग्रेड Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 में संवेदनशील जानकारी को सिक्योर रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट दिया गया है। Galaxy Tab Active 2 को आईपी68 सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।
 

Samsung Galaxy Tab Active 2 की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 की कीमत 50,990 रुपये है। Samsung Galaxy Tab Active 2 टैबलेट की बिक्री मार्च 2019 के मध्य से शुरू होगी। याद करा दें कि, Samsung Galaxy Active 2 को सबसे पहले अक्टूबर 2017 में नीदरलैंड में लॉन्च किया गया था। टैबलेट की कीमत 500 यूरो (लगभग 40,000 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy Tab Active 2 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सिंगल-सिम (नैनो) के साथ आने वाला सैमसंग Galaxy Tab Active 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 8 इंच का WXGA (1280x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Galaxy Tab Active 2 में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, पोगो पिन कनेक्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जियोमैग्नेटिक, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Galaxy Tab Active 2 में जान फूंकने के लिए 4,450 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Exynos 7880

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4450 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.