Redmi Pad Pro टैबलेट के लॉन्च से एक दिन पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, बड़ी बैटरी और 12-इंच डिस्प्ले मिलेगी!

अभी तक इसकी कीमत का लीक सामने नहीं आया है, लेकिन टिप्सटर ने दावा किया है कि इसे 6GB +128GB स्टोरेज, 8GB +128GB स्टोरेज और 8GB +256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad Pro को कल Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें 10,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी
  • फोन 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले से लैस आएगा

Redmi Pad Pro टैबलेट Harry Potter स्पेशल एडिशन में भी पेश किया जाएगा

Photo Credit: Redmi

Xiaomi कल, 10 अप्रैल को चीन में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 3 को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इसके अलावा, कंपनी एक टैबलेट - Redmi Pad Pro को भी लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं और अब, लॉन्च से एक दिन पहले Redmi Pad Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। यूं तो कंपनी पहले ही इस टैबलेट के कुछ फीचर्स को टीज कर चुकी है, लेकिन लेटेस्ट लीक में इसके लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का दावा किया गया है।

चीन में एक पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने अब Redmi Pad Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। वीबो पर उनके पोस्ट के अनुसार, अपकमिंग टैब 12.1-इंच स्क्रीन साइज के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K+ होगा और यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। हालांकि, डिस्प्ले पैनल LCD होगा। टिप्सटर ने दावा किया है कि टैबलेट Snapdragon 7s Gen 2 SoC पर काम करेगा।

वहीं, टैबलेट होने के नाते यह बड़ी - 10,000mAh की बैटरी से लैस आ सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो ट्रेंड के हिसाब से और बैटरी के साइज के लिए अब थोड़ा कम आउटपुट महसूस होता है। हाल में टैबलेट मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन मिला था, जिसमें इसी बैटरी साइज को मेंशन किया गया था। टैबलेट Android-आधारित HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इंस्टॉल आएगा। टिप्सटर ने इशारा दिया है कि टैबलेट के साथ स्टाइलस और कीबोर्ड सपोर्ट भी मिलेगा।
 

अभी तक इसकी कीमत का लीक सामने नहीं आया है, लेकिन टिप्सटर ने दावा किया है कि इसे 6GB +128GB स्टोरेज, 8GB +128GB स्टोरेज और 8GB +256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, फिलहाल इसकी भारत सहित ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.