Poco F6 सीरीज के साथ Poco Pad टैबलेट भी होगा 23 मई को लॉन्च! जानें फीचर्स

Poco Pad कंपनी का पहला टैबलेट है जो 23 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी स्टाइलस सपोर्ट भी दे सकती है।
  • साथ ही एक कीबोर्ड और केस भी दिया जा सकता है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Poco Pad कंपनी का पहला टैबलेट है जो 23 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Poco

Poco स्मार्टफोन मेकर अपनी अपकमिंग सीरीज Poco F6 को 23 मई को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन कंपनी ने यहां पर एक और घोषणा कर सबको चौंका दिया है। पोको अपना पहला टैबलेट Poco Pad भी 23 मई के दिन पेश करने जा रही है। इसका टीजर भी पोको की ओर से जारी कर दिया गया है। Poco Pad के बारे में हालांकि, कंपनी ने बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन इस घोषणा ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। आइए जानते हैं कैसा होगा पोको का पहला टैबलेट। 

Poco Pad कंपनी का पहला टैबलेट है जो 23 मई को लॉन्च होने जा रहा है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसके लिए एक टीजर जारी कर दिया है। अफवाह है कि यह टैबलेट हाल ही में घोषित किए गए Redmi Pad Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा। यानी कि यहां से पोको पैड के स्पेसिफिकेशंस का भी पता चल जाता है। इसमें 12.1 इंच का डिस्प्ले होगा। यह एक IPS पैनल होगा। डिस्प्ले के अंदर 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। टैबलेट के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

कैमरा के बारे में बात करें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ ही फ्रंट साइड में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें कंपनी स्टाइलस सपोर्ट भी दे सकती है। साथ ही एक कीबोर्ड और केस भी दिया जा सकता है। इस टैबलेट के बारे में हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में भी जानकारी सामने आई थी। 

Poco के टैबलेट को FCC में मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ देखा गया है। एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि Poco का पहला टैबलेट Poco Pad के नाम से आएगा, जो असल में Redmi Pad Pro का रीबैज होगा। FCC लिस्टिंग पुष्टि करती है कि टैबलेट HyperOS 1.0 और WiFi 6 से लैस आएगा। इसके अलावा, इसमें Xiaomi के 33W चार्जिंग अडेप्टर मिलने की भी पुष्टि की गई है। समान मॉडल नंबर को Camera FV-5 डेटाबेस में भी देखा गया है, जहां इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco Pad, Poco Pad Specifications, Poco Pad features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.