8800mAh बैटरी, 11 इंच डिस्‍प्‍ले, 30GB रैम के साथ आया नया टैबलेट, जानें डिटेल

Oukitel OT8 Smart Tablet में 11 इंच की 2K TÜV SÜD सर्टिफाइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×1920 पिक्सल है।

8800mAh बैटरी, 11 इंच डिस्‍प्‍ले, 30GB रैम के साथ आया नया टैबलेट, जानें डिटेल

Photo Credit: Oukitel

Oukitel OT8 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oukitel OT8 स्मार्ट टैबलेट की कीमत $179.99 (लगभग 14,964 रुपये) है।
  • Oukitel OT8 Smart Tablet में 11 इंच की 2K TÜV SÜD सर्टिफाइड डिस्प्ले है।
  • Oukitel OT8 Smart Tablet के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
शेन्जेन यूंजी इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड ने Oukitel OT8 स्मार्ट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह अपने आकर्षक डिजाइन और प्रभावशाली फीचर्स के साथ यूनिक यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जिससे इसे एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको Oukitel OT8 Smart Tablet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oukitel OT8 Smart Tablet की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Oukitel OT8 स्मार्ट टैबलेट की कीमत $179.99 (लगभग 14,964 रुपये) है। एक हफ्ते की प्रीमियर सेल के बाद कीमत बढ़कर $189.99 (लगभग 15,793 रुपये) हो जाएगी। पहले 200 ऑर्डर के साथ $60 (लगभग 4,987 रुपये) की BT20 स्मार्टवॉच मिलेगी। नए ग्राहक लॉन्च अवधि के दौरान अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं। Oukitel OT8 स्मार्ट टैबलेट 22 से 28 जनवरी तक एक्सकुलेसिव तौर पर Oukitel आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध होगा।


Oukitel OT8 Smart Tablet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oukitel OT8 Smart Tablet में 11 इंच की 2K TÜV SÜD सर्टिफाइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×1920 पिक्सल है। Widevine L1सपोर्ट टैबलेट की मल्टीमीडिया कैपेसिटी को और बढ़ाता है, जिससे Disney+ और Amazon Prime जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म्स पर FHD स्ट्रीमिंग मिलती है। OT8 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो कि स्मूद मल्टीटास्किंग और रिपॉन्सिव परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस टैबलेट में 6GB RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 30GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह ड्यूल सिम सपोर्ट प्रदान करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oukitel OT8 Smart Tablet के रियर में 13 मेगापिक्सल सैमसंग का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सोनी सेल्फी कैमरा दिया गया है। OT8 में 8800mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 2 दिनों तक चल सकती है, वहीं 1130 घंटों तक स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है। Oukitel OT8 स्मार्ट टैबलेट में स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की मोटाई 7.8 मिमी और वजन सिर्फ 515 ग्राम है। स्लिम होने के चलते इसे चलते-फिरते आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »