12GB RAM, 9510mAh बैटरी से लैस OnePlus Pad के प्री-ऑर्डर 10 अप्रैल से होंगे शुरू, जानें सबकुछ

OnePlus Pad टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 13:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus का पहला टैबलेट OnePlus Pad अप्रैल 2023 में लॉन्च होगा।
  • OnePlus टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर 10 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे।
  • OnePlus Pad में 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Pad में 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने इस साल की शुरुआत में खुलासा किया की मार्केट में उसका पहला टैबलेट OnePus Pad अप्रैल 2023 में लॉन्च होगा। टैबलेट में Dimensity 9000 चिपसेट दिया जाएगा और यूनिक 7:5 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यहां हम आपको OnePus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus ने अब ऐलान किया है कि उनके नए टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर 10 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे। हालांकि यह प्रोसेस डायरेक्ट नहीं हो सकता है क्योंकि कंपनी ने संकेत दिया है की वे सिर्फ उस दिन पैड के लिए डिपॉजिट स्वीकार कर सकते हैं। खरीदार को 10 अप्रैल, 2023 को टैबलेट के लिए सिर्फ डिपॉजिट अमाउंट की पेमेंट करनी होगी और बाकी अमाउंट बाद में दिया जाएगा।

OnePlus ने नए टैबलेट के लिए अपनी मार्केटिंग कंटेंट में एक "अमेजिंग गिफ्ट" का टीजर जारी किया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि क्या यह टैबलेट के लिए ही है या प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए बोनस आइटम है। हालांकि प्रोडक्ट पेज पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक करके इच्छुक खरीदार एक फ्री टैबलेट या OnePlus Buds Z2 जीतने के लिए प्रमोशनल कंटेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।

OnePlus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Pad में 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits तक है। प्रोसेसर के लिए यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9000 से लैस है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट करता है। OnePlus Pad में 9,510mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। OnePlus Pad ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए अन्य वनप्लस डिवाइसेज के साथ कनेक्शन, सेलुलर शेयरिंग और एडवांस टेक्स्ट मैसेजिंग के साथ-साथ फाइल शेयरिंग कैपेसिटी जैसे कुछ स्पेशल टैबलेट फीचर्स प्रदान करता है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस टैबलेट में वाई-फाई 6, फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.