9,510mAh बैटरी के साथ OnePlus Pad भारत में लॉन्च, Keyboard 81 Pro भी हुआ पेश

OnePlus Pad भारत, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट केवल वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध है। वनप्लस ने टैबलेट की कीमत की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 22:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad में 144Hz की रिफ्रेश रेट से लैस 11.61-इंच का डिस्प्ले है
  • यह Android 13 पर चलाता है
  • इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ Dimensity 9000 चिपसेट शामिल

OnePlus Pad की कीमत का खुलासा होना बाकी है

OnePlus ने आज Cloud 11 लॉन्च इवेंट की मेजबानी की। वनप्लस 11 5G, OnePus 11R और OnePlus Buds Pro 2 को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में OnePlus Pad और OnePlus Keyboard 81 Pro की भी घोषित किया। वनप्लस पैड एक मैग्नेटिक कीबोर्ड और एक स्टाइलस के साथ आता है, जबकि वनप्लस कीबोर्ड में सॉफ्ट की प्रेस और कम शोर के लिए एक डबल गैसकेट डिजाइन से लैस है।
 

OnePlus Pad, Keyboard 81 Pro price in India, availability

OnePlus Pad भारत, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट केवल वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध है। वनप्लस ने टैबलेट की कीमत की घोषणा नहीं की है।

Keyboard 81 Pro की कीमत की घोषणा होना भी अभी बाकी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह अप्रैल में उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Pad specifications, features

वनप्लस का पहला Android टैबलेट, OnePlus Pad में 144Hz की रिफ्रेश रेट, 2800x2000 रिजॉल्यूशन (296 ppi), और 500nits ब्राइटनेस से लैस 11.61-इंच का डिस्प्ले मिलता है। टैब में 7:5 स्क्रीन रेशियो और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है और इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास है, यह 6.54mm पतला है और इसका वजन 552 ग्राम है।

यह Android 13 पर चलाता है और 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट पर काम करता है। टैबलेट में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस भी है। इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है।

वनप्लस पैड में स्मार्टफोन के साथ 5G सेल्युलर शेयरिंग की सुविधा है। टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9,510mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करता है। इसके रिटेल बॉक्स में मैचिंग मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस मिलता है।
Advertisement
 

OnePlus Keyboard 81 Pro specifications, features

वनप्लस कीबोर्ड में अलर्ट स्लाइडर के साथ-साथ पूरे दिन टाइपिंग कंफर्ट के लिए सॉफ्ट कीस्ट्रोक्स और कम शोर के लिए एक डबल गैस्केट डिजाइन मिलता है। इस मैकेनिकल कीबोर्ड में हल्की एल्युमिनियम बॉडी और हॉट-स्वैपेबल स्विच हैं। यह मैक और विंडोज सिस्टम दोनों पर काम करता है। दो कलर ऑप्शन - विंटर बोनफायर और समर ब्रीज में उपलब्ध कीबोर्ड में मार्बल-मैलो कीकैप्स हैं। कीबोर्ड अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. Lava Shark 2 5G Review: बजट फोन, जिसमें दमदार बैटरी के साथ हैं बजट फीचर्स
  3. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  2. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  5. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  7. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.