OnePlus Pad Pre Order Offer: 12GB रैम, 9510mAh बैटरी वाले OnePlus Pad के प्री-ऑर्डर शुरू, Rs 2000 की छूट, फ्री केस भी!

OnePlus Pad के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 12:48 IST
ख़ास बातें
  • टैब में में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
  • डिवाइस में Dimensity 9000 चिपसेट होगा जिसके साथ में 12GB तक रैम होगी।

OnePlus Pad के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने अपकमिंग टैब OnePlus Pad के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। हाल ही में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया था। इसका 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट भारत में 37,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट होगा जिसके साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिलेगी। आइए डिवाइस से जुड़े सभी डिेटेल्स आपको बताते हैं। 
 

OnePlus Pad Price in India

OnePlus Pad के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल हेलो ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। इसे Amazon, Flipkart और OnePlus स्टोर से खरीदा जा सकेगा। प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स के लिए कंपनी एक फोलियो केस, 1499 रुपये की कीमत का, फ्री दे रही है। 
Advertisement
 

OnePlus Pad Specifications

OnePlus ने वनप्लस पैड के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशंस में 11.6 इंच का 144Hz डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एक LCD पैनल होगा। साथ ही इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट होगा जिसके साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज बताई गई है। 

पावर के लिए यह टैबलेट 9,510mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्टेड होगा। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप होने की बात कही गई है। कैमरा की बात करें तो रियर में यह 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट की ओर इसमें 8MP कैमरा मौजूद होगा। यह टैबलेट Android 13 आधारित OxygenOS 13.1 स्किन के साथ आ सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.