OnePlus Pad 3 टैबलेट 47,999 रुपये में लॉन्च, 13MP कैमरा, 12140mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 14:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad 3 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

OnePlus Pad 3 में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत का खुलासा कर दिया है। वहीं इसकी बिक्री 5 सितंबर से शुरू होगी। OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus Pad 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad 3 Price in India

OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। यह टैबलेट फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह टैबलेट बिक्री के लिए OnePlus की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। इस टैबलेट की बिक्री 5 सितंबर को 12 बजे से शुरू होगी। बैंक ऑफर के साथ यह टैबलेट 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आएगा। लिमिटेड पीरियड के लिए इस टैबलेट के साथ फ्री स्टाइलो और केस मिलेगा।

Advertisement

OnePlus Pad 3 Specifications

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3392×2400 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है जो कि Adreno 830 से लैस है। इस टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह मॉडल Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 3 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 8 स्पीकर सेटअप है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी-सी 3.2 पोर्ट शामिल हैं। इस टैबलेट की लंबाई 289.61 मिमी, चौड़ाई 209.66 मिमी, मोटाई  5.97 मिमी और वजन 675 ग्राम है। इस टैबलेट में 12GB LPDDR5x/16GB LPDDR5T रैम और 256GB/512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.