OnePlus Pad 2 भारत में लॉन्च होगा 12GB रैम, 9510mAh बैटरी के साथ! स्पेसिफिकेशंस लीक

भारत में टैबलेट के साथ OnePlus Stylo 2 (stylus), Smart Keyboard, और Folio Case भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2024 12:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 2 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • टैबलेट में 12.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा।
  • इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

OnePlus Pad 2 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/@ishanagarwal24

OnePlus अपना समर लॉन्च इवेटं 16 जुलाई को इटली में आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन के साथ कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। ये सभी प्रोडक्ट्स भारत में भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें OnePlus Pad 2 टैबलेट भी शामिल होगा। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस अब लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Pad 2 टैबलेट ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है। OnePlus के अपकमिंग इवेंट के साथ ही प्रोडक्ट्स Amazon पर भारत में भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Amazon ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। लॉन्च से पहले टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस यहां लीक हो गए हैं। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक टैबलेट में 12.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले में 3000 x 2120 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। साथ ही Dolby Vision का सपोर्ट भी इसमें होगा। यह 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आने वाला है। 

OnePlus Pad 2 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह टैबलेट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आ सकता है। टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। साउंड के लिए इसमें 6 स्पीकर दिए जा सकते हैं। भारत में टैबलेट के साथ OnePlus Stylo 2 (stylus), Smart Keyboard, और Folio Case भी लॉन्च किया जा सकता है। 

ये सभी स्पेसिफिकेशंस OnePlus Pad Pro से मिलते हैं। OnePlus Pad Pro को कंपनी चीन में लॉन्च कर चुकी है। इसी टैबलेट को अब ग्लोबल मार्केट में OnePlus Pad 2 बनाकर पेश किया जा रहा है। इस इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इवेंट का समय 9 AM EDT (6:30 PM IST) रहेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.