MWC 2024 : बिना चश्‍मे के 3D फ‍िल्‍में दिखाएगा यह टैबलेट, आ गया Nubia Pad 3D II, जानें डिटेल

Nubia Pad 3D II में निओविजन 3डी टेक्‍नॉलजी है। यह एआई एल्‍गोरिदम का इस्‍तेमाल करके रियल टाइम में 2D कंटेंट को 3D में बदल देती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Pad 3D II एमडब्‍ल्‍यूसी में पेश
  • बिना चश्‍मे के देख पाएंगे 3डी कंटेंट
  • स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है यह टैब

इस टैबलेट में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस 2024 (MWC) में दुनियाभर के टेक द‍िग्‍गज अपने हाईटेक प्रोडक्‍ट्स को पेश कर रहे हैं। पावरफुल डिवाइसेज बनाने के लिए पहचानी जाने वाली Nubia ने दुनिया के पहले 5G + AI 3D टैबलेट को पेश किया है। दावा है कि इस टैब में 3डी कंटेंट देखने के लिए चश्‍मे की जरूरत नहीं होगी। कंपनी पहले भी एक 3डी टैबलेट Nubia Pad 3D ला चुकी है। उसका कहना है कि नए टैब में 3D रेजॉलूशन को 80 फीसदी इम्‍प्रूव किया गया है। 3D ब्राइटनैस को भी दोगुना किया गया है। 
 

बिना चश्‍मे के कैसे दिखता है 3D कंटेंट? 

नूबिया का कहना है कि Nubia Pad 3D II में एक एआई पावर्ड आई-ट्रैकिंग इंजन है साथ ही 86 डिग्री वाइड व्‍यूइंग एंगल से 3D को स्‍मूद एक्‍सपीरियंस के साथ देखा जा सकता है और किसी स्‍पेशल ग्‍लास की जरूरत नहीं होती। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, Nubia Pad 3D II में निओविजन 3डी टेक्‍नॉलजी है। यह एआई एल्‍गोरिदम का इस्‍तेमाल करके रियल टाइम में 2D कंटेंट को 3D में बदल देती है। इससे लोग अलग-अलग विषयों पर बनाए गए कंटेंट को 3डी में देख पाते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी इस टैब को स्‍पेशल बताया गया है। दावा है कि उन्‍हें 3D शूटिंग के लिए कई ऑप्‍शंस मिल जाते हैं। 

अन्‍य खूबियों की बात करें तो कंपनी ने इस टैबलेट में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया है। इसमें 12.1 इंच का 2.5K डिस्‍प्‍ले है, जो 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टैब में 4 स्‍पीकर दिए गए हैं और साउंड में 3डी इफेक्‍ट भी आता है। Nubia Pad 3D II में 10 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9070 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.