Flipkart's Big Billion Days Sale 2021 के दौरान लॉन्च होंगे Motorola TV और Moto Tab 8!

Motorola कंपनी कथित रूप से नया टैबलेट Moto Tab 8 और टीवी Flipkart की Big Billion Days Sale 2021 के दौरान लॉन्च कर सकती है। Flipkart सेल के दौरान Motorola लॉन्च इवेंट 1 अक्टूबर के लिए शेड्यूल है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Moto Tab 8 में मिल सकते हैं दो वेरिएंट्स
  • Motorola TV से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है
  • 1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं यह दोनों डिवाइस
Motorola कंपनी कथित रूप से नया टैबलेट Moto Tab 8 और टीवी Flipkart की Big Billion Days Sale 2021 के दौरान लॉन्च कर सकती है। Flipkart सेल के दौरान Motorola लॉन्च इवेंट 1 अक्टूबर के लिए शेड्यूल है, लेकिन इस दिन कौन-सा प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी टीवी से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है लेकिन एक अन्य रिपोर्ट में आगामी मोटो टैब 8 के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है।

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि Flipkart Big Billion Day Sale 2021 के दौरान दो नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर सेल को समर्पित लाइव माइक्रोसाइट में भी जानकारी दी गई है कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी 1 अक्टूबर को नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी, लेकिन फिलहाल वो प्रोडक्ट्स कौन-से होंगे इसकी जानकारी साफ नहीं है।
Advertisement

पब्लिकेशन के अनुसार, मोटोरोला के लॉन्च होने वाले दो डिवाइस Moto Tab 8 और TV होंगे। जैसे कि हमने बताया टीवी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन मोटो टैब 8 से जुड़ी कई जानकारी ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं।
 

Moto Tab 8 price, specifications (expected)

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जल्द लॉन्च होने वाला मोटो टैब 8 जून महीने में यूरोप में लॉन्च हुए Lenovo Tab M8 का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है। लेनोवो टैब एम8 को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
Advertisement

मोटो टैब 8 में 8 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगा और यह स्टॉक Android सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22टी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी या फिर 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। टैब में वाई-फाई और वाई-फाई+ सेलुलर वेरिएंट मिल सकते हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, मोटो टैब 8 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio P22T

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.