Microsoft Surface Go 2 से मई में उठ सकता है पर्दा

Microsoft Surface Go 2 ऑनलाइन इवेंट के जरिए इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सरफेस के नए प्रोडक्ट लॉन्च लाइनअप में Surface Book 3 laptop, Surface Earbuds, और नया Surface Dock भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 14:38 IST
ख़ास बातें
  • मई में लॉन्च हो सकता है नया Microsoft Surface Go 2
  • Microsoft Surface Go साल 2018 में लॉन्च हुआ था
  • माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो विंडो 10 के S मोड पर करता है काम

Microsoft Surface Go हुआ था 10 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Surface Go, माइक्रोसॉफ्ट का अल्ट्रा-पोर्टेबल टैबलेट है, जो कि विंडो 10 के S मोड पर काम करता है। यह विंडो 10 का स्ट्रीमलाइन्ड वर्ज़न है। यह सबसे पहले साल 2018 में पेश किया गया था। अब इसके नए 2-इन-1 वर्ज़न की उम्मीद की जा रही है, जो कि इस साल न्यूयॉर्क के इवेंट पर लॉन्च होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह इवेंट आयोजित हो न सका। लेकिन अब नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक Surface Go 2 (यह नाम अभी अधिकारिक नहीं है) एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए मई महीने में लॉन्च हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट का दावा है कि सरफेस गो 10.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

ZDnet की रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft Surface Go 2 ऑनलाइन इवेंट के जरिए इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सरफेस के नए प्रोडक्ट लॉन्च लाइनअप में Surface Book 3 laptop, Surface Earbuds, और नया Surface Dock भी शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरफेस बुक 3 मई की जगह ज़ून में लॉन्च किया जा सकता है। यह साफ नहीं हो सका है कि लॉन्च के बाद इस प्रोडक्ट को कब तक मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

हाल ही में एक ऑनलाइन लिस्टिंग में Surface Go 2 और Surface Book 3 के स्पेसिफिकेशन लिस्ट हुए थे।

लिस्टिंग में सरफेस गो 2 के डिस्प्ले को लेकर Windows Central की रिपोर्ट का दावा है कि इसमें 10.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टैबलेट का डाइमेंशन और पोर्ट की प्लेसमेंट सरफेस गो की तरह ही है। इसका मतलब है कि पुराना कीबोर्ड और एक्सेसरीज भी सरफेज गो 2 के साथ काम करेंगे। इस टैबलेट का रिजॉल्यूशन 1,920x1,280 पिक्सल हो सकता है।
Advertisement

याद दिला दें, साल 2018 का सरफेस गो 10 इंच के डिस्प्ले और 1,800x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आया था। यह इंटेल प्लैटिनम गोल्ड 4415वाई प्रोसेसर से लैस था और इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई थी। यह टैबलेट भी विंडो एस पर काम करता था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well-designed and extremely portable
  • Flexibility of Windows
  • Excellent display
  • Bad
  • Underwhelming battery life
  • Not great as a pure tablet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.00 इंच

प्रोसेसर

Intel Pentium Gold 4415Y

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1800x1200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

विंडोज 10 S

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Microsoft Surface Go 2, Microsoft Surface Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.