माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी701 4जी वॉयस कॉलिंग टैबलेट की कीमत है 7,250 रुपये

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 31 मई 2016 11:03 IST
माइक्रोमैक्स ने सोमवार को अपने 4जी टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया प्रोडक्ट कैनवस टैब पी701 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी701 की कीमत 7,250 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। याद रहे कि देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने मार्च महीने में 7,999 रुपये में कैनवस टैब पी702 लॉन्च किया था। यह टैबलेट भी 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

कैनवस टैब पी702 की तरह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाला माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी701 टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 7 इंच (1024x600 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो कैनवस टैब पी701 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पता चला है कि इस टैबलेट का एक सिम स्लॉट 4जी और दूसरा 3जी सिम कार्ड को सपोर्ट करेगा। ऑनलाइन लिस्टिंग से टैबलेट में वॉयस कॉलिंग फ़ीचर मौजूद होने की जानकारी भी मिली है।
Advertisement

यह फ्लिपकार्ट पर ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इस टैबलेट में 3500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 4.5 घंटे तक का ब्राउज़िंग टाइम देने का दावा किया गया है। कैनवस टैब पी702 की तरह कैनवस टैब पी701 के साथ 1,500 रुपये के 7 किंडल ई-बुक मुफ्त मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.