Micromax Canvas Tab P680 टैबलेट लॉन्च, कीमत 9,499 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 20 अगस्त 2015 19:00 IST
माइक्रोमैक्स (Micromax) का नया 3G टैबलेट कैनवस टैब पी680 (Canvas Tab P680) 9,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। Micromax का नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर के पास शनिवार (22 अगस्त) से उपलब्ध होगा। डिवाइस मेटालिक कॉपर कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इस टैबलेट में 3G कनेक्टिविटी मौजूद है। यह एक डुअल-सिम (रेगुलर सिम + माइक्रो सिम) डिवाइस है जिसमें वॉयस कॉलिंग फ़ीचर भी दिया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी680 (Micromax Canvas Tab P680) में 8 इंच (1280x800 pixels) का है। डिवाइस 1.3GHz quad-core प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 1GB का रैम (RAM)। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  

टैबेलट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 3G के अलावा Canvas Tab P680 टैबलेट में USB OTG, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें 4000mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि Canvas Tab P680 बिल्ट-इन डुअल बॉक्स स्पीकर और मेटालिक फिनिश के साथ आएगा।

लॉन्च पर Micromax Informatics के सीईओ विनीत तनेजा ने कहा, “नए टैबलेट P680 में यूज़र को ऑडियो और वीडियो का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। कुल मिलाकर इंटरटेनमेंट।”
Advertisement

आपको बता दें कि Micromax ने इस साल ही Canvas Tab P690 टैबलेट को 8,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन नए Canvas Tab P680 के जैसे ही हैं। वैसे Canvas Tab P690 में Intel चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन Micromax ने अभी यह नहीं बताया कि Canvas Tab P680 में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.