Xiaomi Mi Pad 4 की कीमत लीक, कंपनी ने दी एआई फेस अनलॉक की जानकारी

Xiaomi Mi Pad 4 के लिए पूरी तरह माहौल बन चुका है। 25 जून को शाओमी मी पैड 4, रेडमी 6 प्रो के साथ लॉन्च होने जा रहा है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 22 जून 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • 25 जून को शाओमी मी पैड 4, रेडमी 6 प्रो के साथ देगा दस्तक
  • Xiaomi ने पहले ही इसकी कुछ जानकारियां की थीं जारी
  • रेडमी 6 प्रो भी आएगा साथ में, लीक हो चुके हैं कई स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Pad 4 की कीमत लीक

Xiaomi Mi Pad 4 के लिए पूरी तरह माहौल बन चुका है। 25 जून को शाओमी मी पैड 4, रेडमी 6 प्रो के साथ लॉन्च होने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने पहले ही इसकी कुछ जानकारियां रेडमी 6 प्रो के साथ जारी कर दी थीं। अब Xiaomi ने एक पोस्टर के ज़रिए Xiaomi Mi Pad 4 के प्रमुख फीचर से पर्दा उठाया है। शाओमी ने खुलासा किया है कि Mi Pad 4 में एआई फेस अनलॉक तकनीक होगी, जो इसे  अपने तरह का मी पैड बनाएगी। यानी, यूज़र Xiaomi Mi Pad 4 को चेहरा दिखाकर अनलॉक कर पाने में सक्षम होंगे। साथ ही शाओमी ने मी पैड 4 की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन नई रिपोर्ट के हवाले से कीमत का खुलासा भी किया गया है। इसके अलावा एक टिप्सटर ने भी टैबलेट के रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लीक किया था।

लेटेस्ट पोस्टर शाओमी के आधिकारिक वीबो एकाउंट से सामने आया है। इसमें ज़िक्र है कि शाओमी मी पैड 4 एआई फेस रिकग्निशन से लैस होगा। टीज़र से इशारा मिलता है कि डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। आईफोन X और ओप्पो फाइंड X जैसे हैंडसेट में 3 डी फेस रिकग्निशन तकनीक है लेकिन मी पैड में इसकी उम्मीद की जा रही है। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि टैबलेट में इन्फ्रारेड कैमरा होगा, जिससे कम रोशनी में फेस अनलॉक फीचर में मदद मिलेगी।
Advertisement

कीमत पर आएं तो स्लैशलीक के मुताबिक Mi Pad 4 के बेस मॉडल की कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,499 चीनी युआन (15,600 रुपये) होगी। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस है। वहीं, एलटीई मॉडल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 1,999 चीनी युआन (20,800 रुपये) कीमत वाला है। ध्यान रहे, टैबलेट का पिछला वर्ज़न मी पैड 3 पिछले साल अप्रैल महीने में 1,499 चीनी युआन (14,100 रुपये) कीमत के साथ आया था। देखा जाए तो इसमें मी पैड 2 से ज्यादा अंतर नहीं था। इसलिए हमें उम्मीद है कि नया मी पैड 4 पिछले वर्ज़न से अलग हो। रिपोर्ट में यह भी पता चल चुका है कि मी पैड में 8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा।

शाओमी के आधिकारिक वीबो एकाउंट पर एक पोस्ट जारी हुआ था, जिसमें Mi Pad 4 के लिए स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर की बात कही गई है। पहले भी यह जानकारी आ चुकी थी, जिसकी अब पुष्टि होती दिख रही है। ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस Xiaomi Mi Pad 4 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड होगी। हालांकि, पहले 2 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड की बात सामने आई थी। पोस्टर में ज़िक्र है कि इसमें गेम एक्सेलरेशन होगा, जो गेमर के लिए एड-ऑन फीचर कहा जा सकता है। एक पिछले पोस्टर में कहा गया था कि Xiaomi Mi Pad 4 में 8 इंच का फुल एचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। शाओमी ने पहेल कन्फर्म किया था कि मी पैड 4 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो फोन के बैक में दिया जाएगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, XDA Developers में सामने आ चुका था कि Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा साझा की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्मवेयर फाइल्स के मीयूआई हार्डवेयर कंफीग्युरेशन तो यही बताते हैं कि यह टैबलेट पीसी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6000 एमएएच की बैटरी होगी। कैमरा कंफीग्युरेशन फाइल के मुताबिक, Mi Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला ऑमनीविज़न सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Pad 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.