Lenovo Tab M10 5G स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ ऑनलाइन लिस्ट!

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में टैबलेट के फ्रंट को दिखाया गया है, जिसमें मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 मई 2021 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab M10 5G एंड्रॉयड 11 के साथ दे सकता है दस्तक
  • गीकबेंच पर मॉडल नंबर TB-X607Z के साथ लिस्ट हुआ है टैबलेट
  • कथित रूप से टैबलेट में 1200 x 1920 रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले दिया जाएगा

टैबलेट में मिल सकते हैं मोटे बेजल्स

Lenovo जल्द ही एक नहीं बल्कि कई टैबलेट्स से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों कंपनी ने अपने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेसाइट पर Xiaoxin Pad Pro 2021 टैबलेट को टीज़ किया था। वहीं अब कथित रूप से कंपनी का नया 5जी टैब ऑनलाइन लिस्ट हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक  Lenovo Tab M10 5G टैबलेट गीकबेंच और गूगल कॉन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है, जहां से इसके डिज़ाइन व कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल होती है। लिस्टिंग से अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी इस टैबलेट को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo Tab M10 5G टैबलेट गीकबेंच पर मॉडल नंबर TB-X607Z के साथ लिस्ट है। वहीं, कथित रूप से लिस्टिंग से खुलासा होता है कि आगामी टैबलेट Android 11 पर काम करेगा। इसके अलावा, यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। गीकबेंच 4 पर टैबलेट का सिंगल कोर स्कोर 2659 और मल्टी-कोर स्कोर 6485 है।
Advertisement

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में भी टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशन गीकबेंच के समान ही थे। जैसे कि यह टैबलेट Snapdragon SM6350 से लैस होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर का कोडनेम है। हालांकि कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से यह भी खुलासा होता है कि इसमें 6 जीबी तक रैम दी जा सकती है। टैबलेट में 1200 x 1920 रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस लिस्टिंग में टैबलेट के फ्रंट को दिखाया गया है, जिसमें मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में Lenovo ने अपना आगामी Xiaoxin Pad Pro 2021 टैबलेट वीबो पर टीज़ किया था। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक यह टैबलेट Android 11 out of the box आधारित ZUI 12.5 पर काम करेगा। इसमें 2.5K (2560 x 1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन की ओलेड स्क्रीन दी जाएगी, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 800,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 600 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा इस टैबलेट में HDR 10 सपोर्ट व TÜV Rheinland सर्टिफाइड आई केयर प्रोटेक्शन और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मौजूद होगा। यह लेनोवो टैबलेट स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.