Lenovo Tab इंडिया में लॉन्च: 5100mAh बैटरी, Dolby Atmos सपोर्ट और कीमत Rs 10,999, यहां से खरीदें

Lenovo Tab का 10.1-इंच (1,200×1,920 पिक्सल) Full-HD डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 12:51 IST
ख़ास बातें
  • 10.1-इंच FHD डिस्प्ले, TÜV सर्टिफिकेशन के साथ आता है नया Lenovo Tab
  • WiFi वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू, जबकि LTE की कीमत 12,999 रुपये
  • Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध

Lenovo Tab का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज Wi-Fi वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo Tab पेश किया है, जिसे खास तौर पर किफायती टैबलेट ऑप्शन की तलाश करने वालों के लिए लाया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 10.1-इंच का Full-HD डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें Android 14 बेस्ड Lenovo ZUI 16 दिया गया है, जो दो साल तक Android OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट करेगा। टैब में 5,100mAh बैटरी, Dolby Atmos ट्यूनिंग वाले डुअल स्पीकर्स और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।

कीमत की बात करें तो Lenovo Tab का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज Wi-Fi वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि इसी कॉन्फिगरेशन का Wi-Fi + LTE मॉडल 12,999 रुपये में मिलेगा। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला Wi-Fi वर्जन 11,998 रुपये में उपलब्ध होगा। यह टैबलेट Polar Blue कलर ऑप्शन में आएगा और इसे Lenovo.com, Lenovo Exclusive Stores, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च के दौरान कंपनी ने Lenovo Idea Tab का 5G वेरिएंट भी पेश किया, जिसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Lenovo Tab का 10.1-इंच (1,200×1,920 पिक्सल) Full-HD डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 400nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland का लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ने की बात कही गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक eMMC स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट मेटल बॉडी डिजाइन के साथ आता है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी बेहतर होने की उम्मीद होती है।

कैमरा सेटअप में पीछे 8MP रियर कैमरा और सामने 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और बेसिक फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है। साउंड आउटपुट के लिए डिवाइस में Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स मिलते हैं।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth 5.3, Wi-Fi 5 और LTE (चुनिंदा वेरिएंट में) सपोर्ट है। यह टैबलेट फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है और इसके साथ मिलने वाले क्लियर केस में इनबिल्ट किकस्टैंड भी है। कंपनी के मुताबिक, Standby Mode ऑन करने पर इसे डिजिटल फोटो फ्रेम या क्लॉक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर के लिए Lenovo Tab में 5,100mAh की बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Lenovo Tab की शुरुआती कीमत भारत में कितनी है?

Lenovo Tab का Wi-Fi वेरिएंट 4GB+64GB स्टोरेज के साथ 10,999 रुपये से शुरू होता है।

क्या Lenovo Tab में LTE कनेक्टिविटी का ऑप्शन है?

हां, 4GB+64GB LTE वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।

Advertisement

Lenovo Tab का डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन क्या है?

इसमें 10.1-इंच Full-HD (1,200×1,920 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Lenovo Tab में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?

इसमें MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Lenovo Tab की बैटरी और चार्जिंग स्पीड कितनी है?

इसमें 5,100mAh बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

Lenovo Tab में कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Lenovo Tab कहां से खरीदा जा सकता है?

इसे Lenovo.com, Lenovo Exclusive Stores, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.