Lenovo ने सस्ता टैबलेट Tab K9 किया लॉन्च, 4GB रैम, 5100mAh बैटरी, 8MP कैमरा से लैस

यह टैबलेट ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है।

विज्ञापन
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है।
  • टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर रन करता है।
  • नए टैबलेट Tab K9 में 4GB RAM दी गई है।
Lenovo ने सस्ता टैबलेट Tab K9 किया लॉन्च, 4GB रैम, 5100mAh बैटरी, 8MP कैमरा से लैस

Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने मार्केट में अपना नया टैबलेट Lenovo Tab K9 पेश किया है। इस टैबलेट को Tab One के नाम से भी जाना जाता है। Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। Android 14 पर रन करने वाला यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट के बारे में अन्य खास बातें। 
 

Lenovo Tab K9 price

Lenovo Tab K9 की कीमत के बारे में कंपनी अभी तक खुलासा नहीं किया है। साथ ही यह मार्केट में कब तक उपलब्ध होगा इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है। टैबलेट को Luna Grey और Seafoam Green कलर में पेश किया गया है। 
 

Lenovo Tab K9 specifications

Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर रन करता है जिसके ऊपर Lenovo ZUI 16 की स्किन दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें एंड्रॉयड 15 का अपग्रेड मिलेगा और 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स भी मिलेंगे। 

नए टैबलेट Tab K9 में 4GB RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है। बैटरी की बात करें तो Lenovo Tab K9 में 5100mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी की ओर से दिया गया है। दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है और 16.5 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में WiFi 5, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, और Galileo सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में फ्रंट में 2MP कैमरा है, और रियर में 8MP कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस का वजन 320 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी »

Thank you for your valuable feedback.
हेमन्त कुमार मैसेज
* से चिह्नित फील्ड अनिवार्य हैं
नाम: *
 
ईमेल:
 
संदेश: *
2000 अक्षर बाकी
 
 

संबंधित ख़बरें

ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »