Samsung Galaxy F16 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy F16 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Samsung Galaxy F16 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F16 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy F16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy F16 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। नया गैलेक्सी एफ16 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F16 5G Price


Samsung Galaxy F16 5G की कीमत सभी ऑफर्स समेत 11,499 रुपये से शुरू होती है। यह 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, फ्लिपकार्ट पर एक प्रमोशनल बैनर से इसकी पुष्टि हुई है। फोन ई-कॉमर्स साइट के जरिए ब्लिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन और वाइबिंग ब्लू शेड्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


Samsung Galaxy F16 5G Features, Specifications


Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कंपनी 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो F16 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। F16 5G में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3,जीपीएस, ग्लोनस, बेइदौ, गैलीलियो, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 164.4 मिमी, चौड़ाई 77.9 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »