Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च: 12.1-इंच डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और पतला डिजाइन, जानें कीमत

Lenovo ने भारत में Idea Tab Plus लॉन्च किया है, जिसमें 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 5G, स्टायलस सपोर्ट और 10,200mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले दिया गया है
  • टैबलेट में 10,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी मौजूद

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारत में अपना नया टैबलेट Idea Tab Plus लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टडी और प्रोडक्टिविटी के लिए भी एक बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस चाहते हैं। Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, स्टायलस सपोर्ट और बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट डेली यूज, ऑनलाइन क्लासेज, नोट्स लेने और मीडिया कंजम्पशन जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। भारत में यह टैबलेट सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Lenovo Idea Tab Plus की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट Luna Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Lenovo इस टैबलेट के साथ Tab Pen स्टायलस भी बंडल कर रही है, जिससे अलग से स्टायलस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K है। इस डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कैमरा सेक्शन में टैबलेट के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जबकि पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम आता है।

परफॉर्मेंस के लिए नए Lenovo डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है।

बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lenovo का दावा है कि मिक्स्ड यूज में यह टैबलेट पूरे दिन चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद टैबलेट की मोटाई 6.29mm है और इसका वजन करीब 530 ग्राम बताया गया है। सॉफ्टवेयर और फीचर्स की बात करें तो इसमें Lenovo NotePad के साथ AI Notes, Google Circle to Search, Google Gemini और स्टायलस सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.