iQOO Pad 2 Pro आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर, 12GB RAM, Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक

iQOO Pad 2 Pro में 2,064 x 3,096 पिक्सल रेजोल्यूशन और स्क्रीन डेनसिटी 400 dpi वाली डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 09:54 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad 2 Pro में 2,064 x 3,096 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
  • iQOO Pad 2 Pro में कोडनेम MT8796 प्रोसेसर होगा।
  • iQOO Pad 2 Pro में 12GB RAM होगी और इसके अन्य वेरिएंट भी हो सकते हैं।

iQOO Pad में 8GB रैम है।

Photo Credit: iQOO China

iQOO कथित तौर पर चीन में iQOO Pad 2 Pro पर काम कर रहा है। टैबलेट को पहले 3C सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है जिससे इसकी चार्जिंग कैपेसिटी का पता चला था। अब, iQOO Pad 2 Pro के नाम का खुलासा हुआ है, क्योंकि इसे Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। आइए iQOO Pad 2 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Pad 2 Pro आया Google Play कंसोल पर नजर


Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर iQOO Pad 2 Pro का मॉडल नंबर PA2473 है। लिस्टिंग रेंडर के अनुसार, टैबलेट की डिस्प्ले सिममैट्रिकल बेजल्स से घिरी हुई है। टैबलेट के लैंडस्केप ओरिएंटेशन के अनुसार पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दाईं ओर स्थित हैं।

iQOO Pad 2 Pro में 2,064 x 3,096 पिक्सल रेजोल्यूशन और स्क्रीन डेनसिटी 400 dpi वाली डिस्प्ले होगी। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चला है कि iQOO Pad 2 Pro में कोडनेम MT8796 प्रोसेसर होगा। कॉन्फिगरेशन में 2GHz पर 4 Cortex-A72 कोर, 2.8GHz पर टिक करने वाले 3 Cortex-X4 कोर और 3.2GHz पर क्लॉक किए गए एक प्राइम Cortex-X4 शामिल हैं। इससे पता चला है कि यह Dimensity 9300 हो सकता है। चीन में हाल ही में लॉन्च किया गया Vivo Pad 3 Pro भी उसी SoC पर काम करता है। Google Play कंसोल के अनुसार, iQOO Pad 2 Pro में 12GB RAM होगी और इसके अन्य वेरिएंट भी हो सकते हैं। यह टैबलेट एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Google Play कंसोल लिस्टिंग से कोई अन्य जानकारी का पता नहीं चला है। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, iQOO Pad 2 Pro में 66W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। पहली जनरेशन का iQOO Pad, Vivo Pad 2 का एक ट्विक्ड वर्जन था, इसलिए Pad 2 Pro, Vivo Pad 3 Pro से थोड़ा अलग भी हो सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

स्टोरेज

512 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10,000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.