iQOO Pad 2, Pad 2 Pro टैबलेट 11,500mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

iQOO Pad 2 में 12.05 इंच का LCD पैनल है जिसमें 2.8K रिजॉल्यूशन 2800 x 1968 पिक्सल के साथ दिया गया है।

iQOO Pad 2, Pad 2 Pro टैबलेट 11,500mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

iQOO Pad 2 में 12.05 इंच का LCD पैनल है जिसमें 2.8K रिजॉल्यूशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • iQOO Pad 2 टैबलेट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट से शुरू
  • टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है
  • iQOO Pad 2 Pro में Dimensity 9300 Plus चिपसेट दिया गया है
विज्ञापन
iQOO Pad 2 टैबलेट सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो टैबलेट मॉडल उतारे गए हैं जो कि iQOO Pad 2 और Pad 2 Pro हैं। दोनों ही टैबलेट्स में प्रोसेसर अलग-अलग दिए गए हैं। iQOO Pad 2 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है जबकि iQOO Pad 2 Pro में Dimensity 9300 Plus चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इनमें बैटरी और चार्जिंग फीचर्स का भी अंतर दिया गया है। दोनों टैबलेट Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

iQOO Pad 2, iQOO Pad 2 Pro price

iQOO Pad 2 टैबलेट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के बेस वेरिएंट से शुरू होता है जिसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 29,000 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 3399 युआन (लगभग 39,000 रुपये) है। इसे सिल्वर, ब्लू, और ग्रे शेड्स में खरीदा जा सकता है। 

iQOO Pad 2 Pro का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 3399 युआन (लगभग 39,000 रुपये) से शुरू होता है। इसका टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 4099 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है। कलर वेरिएंट्स में यहां कोई बदलाव नहीं है। 
 

iQOO Pad 2 specifications

iQOO Pad 2 में 12.05 इंच का LCD पैनल है जिसमें 2.8K रिजॉल्यूशन 2800 x 1968 पिक्सल के साथ दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 7.1:5 है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट आता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कैमरा के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है और रियर में 8 मेगापिक्सल का सेंसर LED फ्लैश के साथ आता है। 

टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10,000mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग कंपनी ने दी है। इसमें 6 स्पीकर सिस्टम आता है। हीट रोकने के लिए 3D VC कूलिंग सिस्टम अंदर मौजूद है। डिवाइस के डाइमेंशन 266.3 x 192 x 6.57mm और वजन 589 ग्राम है। 
 

iQOO Pad 2 Pro specifications

iQOO Pad 2 Pro में 13 इंच का LCD पैनल है जिसमें 3K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:5 है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट आता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कैमरा के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है और रियर में 13 मेगापिक्सल का सेंसर LED फ्लैश के साथ आता है। 

टैबलेट में Dimensity 9300 Plus चिपसेट दिया गया है। इसमें 11,500mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग कंपनी ने दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और USB-C (USB 3.2 Gen 1) सपोर्ट है। इसमें कंपनी ने साउंड के लिए 8 स्पीकर सिस्टम दिया है। डिवाइस के डाइमेंशन 289.56 x 198.32 x 6.64mm और वजन 679 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »