iQOO Pad 2 फ्लैगशिप टैबलेट होगा जल्द लॉन्च, जानें सबकुछ

iQOO कथित तौर पर iQOO Pad 2 नाम का एक ज्यादा पावरफुल टैबलेट पर भी काम कर रहा है।

iQOO Pad 2 फ्लैगशिप टैबलेट होगा जल्द लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: iQOO

iQOO Pad Air में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iQOO कथित तौर पर iQOO Pad 2 पर काम कर रहा है।
  • iQOO Pad 2 66W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
  • iQOO Pad 2 में Dimensity 9 सीरीज प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन
iQOO ने हाल ही में चीन में iQOO Pad Air पेश किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि iQOO कथित तौर पर iQOO Pad 2 नाम का एक ज्यादा पावरफुल टैबलेट पर भी काम कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि Pad 2 जल्द ही आ सकता है, क्योंकि इसे चीन में 3C ऑथोरिटी से मंजूरी मिली है। यहां हम आपको iQOO Pad 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मॉडल नंबर iPA2475 के साथ एक नया Vivo टैबलेट 3C के डाटाबेस में सामने आया है। हालांकि, ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे इसके नाम का पता चलता हो, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि चीनी बाजार में आने पर इसका नाम iQOO Pad 2 रखा जाएगा।

स्क्रीनग्रैब से पता चलता है कि iPA2475 टैबलेट एक चार्जर के साथ आ सकता है जो 66W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कथित iQOO Pad 2,  iQOO Pad की जगह लेगा जो कि मार्च 2023 में चीन में पेश हुआ था।


iQOO Pad 2 के स्पेसिफिकेशन


एक हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Pad 2 में Dimensity 9 सीरीज प्रोसेसर होगा। आपको बता दें कि फर्स्ट जनरेशन का iQOO Pad, Vivo Pad 2 का एक ट्विक्ड वर्जन था। इसलिए, iQOO Pad 2,  Dimensity 9300 प्रोसेसर वाले Vivo Pad 3 Pro का रीब्रांडेड या मोडिफाइड वर्जन हो सकता है, जिसे 26 मार्च में चीन में लॉन्च किया जाना है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Vivo Pad 3 Pro में 3.1K रेजॉल्यूशन वाली 13 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। टैबलेट में 11,500mAh की बैटरी मिल सकती है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस पर काम कर सकता है। इसमें Vivo Pencil 2 के लिए सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.10 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x1968 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
स्टोरेज512 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10,000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »