WWDC में पेश किए गए iPad Pro, MacBook और iMac मॉडल अब भारत में उपलब्ध

अगर आप भारत में हैं और पिछले महीने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में लॉन्च हुए नए ऐप्पल प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। गैज़ेट्स 360 को जानकारी मिली है कि देशभर में ऐप्पल के रिटेल साझेदारों के पास नए आईपैड, मैकबुक और आईमैक वेरिएंट का स्टॉक आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 15:58 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017 में नए हार्डवेयर लॉन्च किए थे
  • ऐप्पल ने दाम में कटौती से पहले ही इनकी कीमते बता दीं थीं
  • ऐप्पल के आधिकारिक डीलर के पास अब ये प्रोडक्ट उपलब्ध हैं
अगर आप भारत में हैं और पिछले महीने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में लॉन्च हुए नए ऐप्पल प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी ख़बर है। गैज़ेट्स 360 को जानकारी मिली है कि देशभर में ऐप्पल के रिटेल साझेदारों के पास नए आईपैड, मैकबुक और आईमैक वेरिएंट का स्टॉक आना शुरू हो गया है।

नए हार्डवेयर की कीमतों का खुलासा लॉन्च के बाद किया जा चुका है, लेकिन इनकी बिक्री अभी तक शुरू नहीं हुई। ऐप्पल की तरफ़ से इस देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन गैज़ेट्स 360 को लगता है कि इनकी बिक्री में देरी जीएसटी की वज़ह से हुई।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने, ऐप्पल ने भारत में अपने प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था। इनमें डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में लॉन्च हुए प्रोडक्ट भी शामिल थे और जिन्हें भारत में अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया था। हालांकि डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2017 में लॉन्च हुए नए आईपैड, मैकबुक और आईमैक वेरिएंट की कीमतें भारत में लॉन्च होने से पहले ही कम हो गईं। इसलिए ऐसा लगता है कि उपलब्धता में देरी की वज़ह से ग्राहकों को कुछ फ़ायदा जरूर हुआ।

भारत में ऐप्पल के नए प्रोडक्ट की कीमत जानें:
Advertisement

आईपैड प्रो की भारत में कीमत
Advertisement
नए 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो की कीमत 52,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में आपको 64 जीबी वाला वाई-फाई मॉडल मिलेगा। 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 60,900 रुपये है और 512 जीबी मॉडल की 76,900 रुपये। वाई-फाई + सेल्युलर की कीमत वाई-फाई मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा होगी। इसका मतलब है कि 64 जीबी मॉडल 63,900 रुपये, 256 जीबी मॉडल 71,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल 87,900 रुपये में मिलेगा।

12.9 इंच वाले आईपैड प्रो के वाई-फाई ओनली मॉडल की कीमत 63,500 रुपये (64 जीबी), 70,900 रुपये (256 जीबी) और 86,400 (512 जीबी) है। वहीं, वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल के लिए 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 74,100 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,400 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 97,000 रुपये होगी।
Advertisement

मैकबुक एयर की भारत में कीमत
नए मैकबुक एयर का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 80,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 96,900 रुपये में आपका हो जाएगा।
Advertisement

मैकबुक प्रो की भारत में कीमत
बिना टचबार वाले 13 इंच के मैकबुक प्रो (128 जीबी स्टोरेज) की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि 256 जीबी वेरिएंट की कीमत के लिए आपके पॉकेट पर 1,21,900 रुपये का असर पड़ेगा। 13 इंच के मैकबुक प्रो टचरबार मॉडल के 256 और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,47,900 और 1,64,100 रुपये है।

वहीं, दूसरी तरफ़ टच बार वाला 15 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 1,95,800 रुपये से शुरू होती है। टॉप एंड मॉडल की कीमत 2,28,100 रुपये है।

मैकबुक की भारत में कीमत
12 इंच वाला मैकबुक जो एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। 256 जीबी एसएसडी वेरिएंट भारत में 1,04,800 रुपये में मिलेगा। 512 जीबी एसएसडी मॉडल 1,28,700 रुपये में मिलेगा।
 
आईमैक की भारत में कीमत
21.5 इंच वाले नॉन-रेटिना आईमैक की कीमत भारत में 90,200 रुपये से शुरू होती है जबकि 21.5 इंच वाले रेटिना आईमैक की कीमत 1,06,400 रुपये है। 1 टीबी फ्यूज़न ड्राइव मॉडल के 21.5 इंच रेटिना आईमैक की कीमत 1,23,700 रुपये है।
 
27.5 इंच रेटिना आईमैक की कीमत भारत में 1,47,400 रुपये से शुरू होती है वहीं हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 1,66,000 रुपये और 1,90,400 रुपये तक जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.