iPad Air 2025 भारत में Rs 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, 12MP कैमरा, 10 घंटे की बैटरी!

डिवाइस में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है। रियर में आईपैड 12MP के कैमरा के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • नए iPad Air में Liquid Retina LCD डिस्प्ले है।
  • दावा है कि नई चिप पहले से ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देती है।
  • इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा दिया गया है।

नए iPad Air में Liquid Retina LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत में नया आईपैड iPad Air 2025 (7th Generation) लॉन्च किया है। कंपनी ने इससे पहले iPad Air (6th Generation) को लॉन्च किया था जो कि 2024 में पेश किया गया था। पुराने मॉडल में कंपनी ने M2 चिपसेट का इस्तेमाल किया था। लेकिन नए आईपैड में नया चिपसेट डाला गया है। iPad Air (7th Generation) में कंपनी ने दो स्क्रीन साइज का ऑप्शन दिया है। इसे 11 इंच या 13 इंच डिस्प्ले साइज में से चुना जा सकता है। नए आईपैड में Retina True Tone डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है जिसके साथ में 1TB तक स्टोरेज स्पेस का ऑप्शन दिया है। खास फीचर्स में इसका कैमरा भी है। रियर में आईपैड 12MP के कैमरा के साथ आता है। इसका सेंसर 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4K रिजॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में भी कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। आइए जानते हैं एपल के नए आईपैड की भारत में क्या कीमत है, और इसके अन्य खास फीचर्स कौन से हैं। 
 

iPad Air (2025) Price in India and Availability

iPad Air (2025) के 11 इंच मॉडल की भारत में कीमत Rs. 59,900 से शुरू होती है जिसमें इसका Wi-Fi वेरिएंट आता है। वहीं इसके Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत Rs. 74,900 से शुरू होती है। 13 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल्स देखें तो Wi-Fi aवेरिएंट को 79,900 रुपये जबकि Wi-Fi + Cellular वेरिएंट को 94,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने इसे Blue, Purple, Space Grey, और Starlight में उतारा है। iPad Air (2025) के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 12 मार्च से शुरू होगी।  
 

iPad Air (2025) Specifications

iPad Air (2025) में जो सबसे बड़ा अपग्रेड है वो M3 चिप के साथ आया है। यह M1 चिप से दोगुना फास्ट बताया जा रहा है। यह iPadOS 18 पर रन करता है और Apple Intelligence फीचर्स भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि नई चिप पहले से ज्यादा बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देती है नए iPad Air में Liquid Retina LCD डिस्प्ले है। 11 इंच मॉडल में 2,360x1,640 पिक्सल रिजॉल्यूशन है जबकि 13 इंच मॉडल में 2,732x2,048 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। 

नए आईपैड के 11 इंच और 13 इंच वर्जन दोनों ही तरह के वेरिएंट्स में आते हैं जिसमें Wi-Fi और WiFi + Cellular वेरिएंट्स शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है जबकि Wi-Fi + Cellular में GPS, 5G और 4G LTE नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। आईपैड में USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि नए आईपैड (Wi-Fi मॉडल) 10 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। वहीं, Wi-Fi + Cellular मॉडल 9 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.