iPad (2019) की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम

iPad (2019) के दो मॉडल मार्केट में उतारे गए थे- वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर। भारतीय बाजार में आईपैड (2019) के वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2019 11:44 IST
ख़ास बातें
  • 10.2 इंच का रेटिना डिस्प्ले (2160x 1620 पिक्सल) है आईपैड (2019) में
  • टैबलेट में एम10 कोप्रोसेसर के साथ ऐप्पल ए10 फ्यूज़न चिपसेट है
  • iPad (2019) में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
नए iPad (2019) की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। ऐप्पल के नए आईपैड को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न से खरीदा जा सकेगा। याद रहे कि आईपैड (2019) को बीते महीने अमेरिका के क्यूपर्टिनो शहर में आयोजित इवेंट में iPhone 11 और Apple Watch Series 5 के साथ पेश किया गया था। इन दो प्रोडक्ट की बिक्री भारत में पहले ही शुरू हो चुकी है। आईपैड (2019) को करीब महीने भर बाद उपलब्ध कराया गया है। 10.2 इंच वाला आईपैड मार्केट में बीते साल पेश किए गए 2018 वाले आईपैड मॉडल की जगह लेगा। यह आईपैडओएस और ए10 फ्यूजन एसओसी पर चलता है।

याद रहे कि आईपैड (2019) के दो मॉडल मार्केट में उतारे गए थे- वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर। भारतीय बाजार में आईपैड (2019) के वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये है, यह दाम 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। 128 जीबी वाले वाई-फाई मॉडल की कीमत 37,900 रुपये है। वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल की शुरुआती कीमतत 40,990 रुपये है। यह दाम 32 जीबी वेरिएंट का है, 128 जीबी वाले वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल की कीमत 48,900 रुपये है।
 

iPad (2019) specifications

आईपैड (2019) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह iPadOS पर चलता है और इसमें 10.2 इंच का रेटिना डिस्प्ले (2160x 1620 पिक्सल) है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 264 पिक्सल प्रति इंच और ब्राइटनेस 500 निट्स है। आईपैड ऐप्पल पेंसिल (फर्स्ट जेनरेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एम10 कोप्रोसेसर के साथ ऐप्पल ए10 फ्यूशन चिपसेट है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। iPad (2019) Camera की बात करें तो बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ वर्जन 4.0 शामिल है। आईपैड 2019 में स्टीरियो स्पीकर्सस और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। आईपैड (2019) के निचले बेज़ल में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और बैरोमीटर, डिजिटल कंपास डिवाइस का हिस्सा हैं। आईपैड 2019 में 32Whr बैटरी है जो 10 घंटे तक का वेब सर्फिंग टाइम (वाई-फाई पर) और 9 घंटे का सेल्युलर नेटवर्क प्रदान करती है।

आईपैड 2019 की लंबाई-चौड़ाई 250.6x174.1x7.5 मिलीमीटर है। वाई-फाई मॉडल का वज़न 483 ग्राम और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल का वजन 493 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Decent performance
  • Excellent battery life
  • iPadOS runs really well
  • Bad
  • Reflective screen
  • Thick bezels
  • Smart Keyboard Cover is too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.20 इंच

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2160x1620 पिक्सल

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.