Apple iPad (2019) हुआ लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Apple iPad (2019): iPhone 11 लॉन्च इवेंट के दौरान नए आईपैड मॉडल ऐप्पल आईपैड (2019) को लॉन्च किया गया है। जानें iPad (2019) Price In India के बारे में।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 11:41 IST
ख़ास बातें
  • आईपैड 2019 स्मार्ट कीबोर्ड और Apple Pencil सपोर्ट से है लैस
  • iPad (2019) Price in India का भी हुआ खुलासा
  • भारत में आईपैड 2019 की उपलब्धता की सटीक जानकारी नहीं

iPad (2019) Price In India: ऐप्पल आईपैड (2019) की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये

Apple iPad (2019): iPhone 11 लॉन्च इवेंट के दौरान नए आईपैड मॉडल को भी लॉन्च किया गया है। ऐप्पल आईपैड (2019) में 10.2 इंच का रेटिना डिस्प्ले है और यह Apple A10 Fusion SoC से लैस है। बता दें कि नया ऐप्पल टैबलेट 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बना है। Apple iPad (2019) की खासियतों की बात करें तो यह स्मार्ट कीबोर्ड के लिए स्मार्ट कनेक्टर और फर्स्ट-जेनरेशन Apple Pencil सपोर्ट के साथ उतारा गया है। ऐप्पल आईपैड 2019 (10.2 इंच) की भारत में कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है, लेकिन उपलब्धता से संबंधित जानकारी से पर्दा उठना अभी बाकी है।  
 

iPad (2019) price in India, उपलब्धता

भारतीय बाजार में आईपैड (2019) के वाई-फाई वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये है, यह दाम 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। 128 जीबी वाले वाई-फाई मॉडल की कीमत 37,900 रुपये है। वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल की शुरुआती कीमतत 40,990 रुपये है। यह दाम 32 जीबी वेरिएंट का है, 128 जीबी वाले वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल की कीमत 48,900 रुपये है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की भारत में यह होगी कीमत

यह भी पढ़ें-  iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट के दाम


यह भी पढ़ें-  Apple iPhone 11 लॉन्च, दो रियर कैमरे और ए13 बायोनिक प्रोसेसर से है लैस
Advertisement

Apple ने बताया है कि नए iPad 2019 को यूएस समेत 25 देशों और क्षेत्रों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें कौन-कौन से देश शामिल हैं। हैंडसेट की डिलीवरी और सेल 30 सितंबर से शुरू होगी। यूएस में नए आईपैड 2019 के शुरुआती वाई-फाई मॉडल की कीमत 329 डॉलर (लगभग 23,600 रुपये) है। वहीं, दूसरी ओर, वाई-फाई + सेल्युलर के शुरुआती मॉडल की कीमत 459 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) है।
 

iPad (2019) specifications

आईपैड (2019) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह iPadOS पर चलता है और इसमें 10.2 इंच का रेटिना डिस्प्ले (2160x 1620 पिक्सल) है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 264 पिक्सल प्रति इंच और ब्राइटनेस 500 निट्स है। आईपैड ऐप्पल पेंसिल (फर्स्ट जेनरेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एम10 कोप्रोसेसर के साथ ऐप्पल ए10 फ्यूशन चिपसेट है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- iPhone 11 Pro, और iPhone 11 Pro Max लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हैं लैस

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। iPad (2019) Camera की बात करें तो बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ वर्जन 4.0 शामिल है। आईपैड 2019 में स्टीरियो स्पीकर्सस और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। आईपैड (2019) के निचले बेज़ल में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और बैरोमीटर, डिजिटल कंपास डिवाइस का हिस्सा हैं। आईपैड 2019 में 32Whr बैटरी है जो 10 घंटे तक का वेब सर्फिंग टाइम (वाई-फाई पर) और 9 घंटे का सेल्युलर नेटवर्क प्रदान करती है।

आईपैड 2019 की लंबाई-चौड़ाई 250.6x174.1x7.5 मिलीमीटर है। वाई-फाई मॉडल का वज़न 483 ग्राम और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल का वजन 493 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.