आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला टैबलेट, जानें कीमत

भारतीय कंपनी आईबॉल ने मंगलवार को नया स्लाइड ब्रेस-एक्सजे टैबलेट लॉन्च किया है। टैबलेट की कीमत 19,999 रुपये है और यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • आईबॉल ने स्लाइड ब्रेस-एक्सजे टैबलेट लॉन्च किया
  • टैबलेट की कीमत 19,999 रुपये है
  • कंपनी ने इसे ब्रॉन्ज गोल्ड रंग वैरिएंट में उतारा है

आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्सजे

भारतीय कंपनी आईबॉल ने मंगलवार को नया स्लाइड ब्रेस-एक्सजे टैबलेट लॉन्च किया है। टैबलेट की कीमत 19,999 रुपये है और यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे ब्रॉन्ज गोल्ड रंग वैरिएंट में उतारा है, जिसकी बिक्री अगले सप्ताह से बाज़ार में शुरू हो जाएगी। टैबलेट की बात करें यह 10.1 इंच के आईपीएस एचडी डिस्प्ले से लैस है। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

टैबलेट में 7800 एमएएच की बैटरी है, जिसके 12 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। जैसा कि हमने पहले बताया, टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। आईबॉल के सीईओ व डायरेक्टर संदीप परसरामपुरिया ने बताया, ''हम इस बार आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्सजे लेकर आए हैं। कैमरा, स्क्रीन, प्रोसेसर के दम पर यूज़र को इसमें मिलेगा तेज़, बेहतर और शानदार अनुभव।''

आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्सजे टैबलेट में 8 कोर वाला प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें 3 जीबी रैम दिए गए हैं। टैबलेट में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। नए टैबलेट में माइक्रो-एचडीएमआई सपोर्ट भी है। साथ ही यह राउंड-पिन डीसी चार्जिंग पोर्ट के से लैस है। इसमें फ्लेक्सिबल किकस्टैंड भी दिया गया है। स्लाइड ब्रेस-एक्सजे में डुअल-चैंबर्ड स्पीकर है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट बहुभाषायी कीबोर्ड की मदद से 22 क्षेत्रीय भाषाओं में यूज़र को लिखने, पढ़ने की सुविधा देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, iBall, India, Tablets

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.