10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 12 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Huawei का ‘दमदार’ टैब लॉन्‍च

Huawei MatePad Pro 12.2 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 4299 युआन (50,487 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 16:03 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे ने चीन में लॉन्‍च किया नया टैबलेट
  • इसे क्र‍िएटर्स के लिए किया गया है डिजाइन
  • लगभग 50 हजार रुपये है शुरुआती कीमत

Huawei MatePad Pro 12.2 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 4299 युआन (50,487 रुपये) है।

Huawei का नया टैबलेट Huawei MatePad Pro 12.2 लॉन्‍च कर दिया गया है। यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है, जिसे खास तौर पर क्र‍िएटर्स के लिए बनाया गया है। इस टैब में डुअल लेयर OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। डिजिटल पेंटिंग के लिए खास ऐप इसमें मौजूद है। 12 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, ताकि लोगों को एक बड़ी स्‍क्रीन मिल पाए। इसकी बैटरी बहुत पावरफुल 10 हजार एमएएच की है, जो 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 

Huawei MatePad Pro 12.2 Price 

Huawei MatePad Pro 12.2 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 4299 युआन (50,487 रुपये) है। 16GB+1TB मॉडल को 8299 युआन (लगभग 97,452 रुपये) में लिया जा सकेगा। अपर वेरिएंट के साथ पेन-कीबोर्ड भी मिलता है। प्री-ऑर्डर्स आज से शुरू हो गए हैं। 13 अगस्‍त से सेल की जाएगी। यह टैब 3 कलर्स- फ्लोइंग गोल्‍ड, युआन वाइट और इं‍कस्‍टोन ब्‍लैक में आता है। 
 

Huawei MatePad Pro 12.2 features, Specifications

Huawei MatePad Pro 12.2 को लेकर दावा है कि यह चीनी मार्केट में उपलब्‍ध सबसे कम वजन वाला 12 इंच का टैबलेट है। इसके बैक को ग्‍लास और फाइबर से बनाया गया है, जिससे डिवाइस मजबूत और लाइटवेट बनी है। 

कंपनी दावा कर रही है कि टैबलेट में मौजूद डिस्‍प्‍ले अबतक का सबसे एडवांस्‍ड डिस्‍प्‍ले है। इसमें OLED पैनल की डबल लेयर है। 2.8K रेजॉलूशन मिलता है और पीक ब्राइटनैस 2000 निट्स तक है। दावा है कि डिस्‍प्‍ले में इस्‍तेमाल की गई टेक्‍नॉलजी, ब्राइट कंडीशंस में भी स्‍क्रीन को चमकाती है, जिससे कंटेंट देखने या मल्‍टीटास्किंग करने में रुकावट नहीं आती। 
Advertisement
टैब में हुवावे ने खुद का बनाया किरिन 9010W प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 16 जीबी तक रैम है। बैटरी 10 हजार एमएएच है, जो 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैब में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा, 13 एमपी का बैक कैमरा दिया गया है। टैब में 8 स्‍पीकर्स लगे हैं, जिससे दमदार साउंड जनरेट होने की बात कही गई है। 

MatePad Pro 12.2 सपोर्ट करता है हुवावे के कीबोर्ड को। इसमें एक बि‍ल्‍ट-इन चार्ज स्‍लॉट भी है, जिसमें स्‍टायलस पेन चार्ज किया जा सकता है। Tianshenghuihua नाम का ऐप टैब की खूबी है, जिसे खासतौर पर क्र‍िएशन के लिए बनाया गया है और यह क्र‍िएटर्स को मददगार होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , tablets, new tablets online sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.