Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

Huawei Qingyun C7 में 12 इंच का 2.8K रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है।

Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

Huawei Qingyun C7 में 12 इंच का 2.8K रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसके कैमरा से यूजर 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।
  • 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट इसमें मिलता है।
  • इसमें कई AI आधारित फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन

Huawei ने मार्केट में अपना नया टैबलेट Huawei Qingyun C7 पेश कर दिया है। इसमें 12 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। 144Hz रिफ्रेश रेट को यह सपोर्ट करता है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसमें इसकी विशाल बैटरी है जो कि 10,100mAh की है। यह 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। टैबलेट HarmonyOS 7 पर रन करता है। इसमें कई AI आधारित फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इस नए बिजनेस टैबलेट की कीमत, और फीचर्स। 

Huawei Qingyun C7 Price

Huawei Qingyun C7 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। टैबलेट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। यह अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे सिंगल स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उतारा है। 

Huawei Qingyun C7 Features

Huawei Qingyun C7 कंपनी का नया बिजनेस टैबलेट है। Huawei Qingyun C7 में 12 इंच का 2.8K रिजॉल्यूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है। रिजॉल्यूशन के लिए 2800 x 1840 पिक्सल का सपोर्ट है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। यह 88% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। टैबलेट 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पी3 कलर गेमट का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो यहां मिल जाता है। इसमें कंपनी ने कई AI पावर्ड फीचर्स का सपोर्ट दिया है। 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट इसमें मिलता है। यह HarmonyOS 7 पर रन करता है। 

प्रोसेसिंग के लिए इसमें चिपसेट का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन इसमें 3D कूलिंग सिस्टम जरूर बताया गया है जो इसे हीट होने से बचाता है। टैबलेट का खास फीचर इसकी बैटरी है जो कि 10,100mAh की विशाल कैपिसिटी के साथ आती है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट Wi-Fi 7+ के सपोर्ट के साथ आता है। इसके रियर में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह ऑटोफोकस के साथ आता है और फ्लैश लाइट भी मिल जाती है। फ्रंट साइड में 8MP का कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर से लैस है। इसके कैमरा से यूजर 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7+, Bluetooth 6.0 और NearLink का सपोर्ट मिल जाता है। टैबलेट की बॉडी मेटल यूनीबॉडी में आती है और इसकी मोटाई केवल 5.9mm की है। वजन 555 ग्राम बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  2. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  4. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  5. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  6. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  7. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  8. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »