Google नहीं ला रहा Pixel Tablet 3, रिपोर्ट में हुआ खुलासा!

Google ने एक बार फिर से अपने आगामी टैबलेट Pixel Tablet 3 को लाने का प्लान कैंसल कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 10:47 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Tablet में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel Tablet टैबलेट Tensor G2 प्रोसेसर से लैस है।
  • Google Pixel Tablet में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Google Pixel Tablet में 10.95 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

एंड्रॉइड टैबलेट Apple iPad के जितने लोकप्रिय नहीं हुए, क्योंकि एंड्रॉयड में उतने ज्यादा फीचर्स वाले टैबलेट लगातार नहीं आए। Google ने 2022 में Pixel टैबलेट को टीज किया और बीते साल यानी कि 2023 में Google Pixel Tablet को लॉन्च किया। अब कथित तौर पर Google ने एक बार फिर से अपने आगामी टैबलेट Pixel Tablet 3 को लाने का प्लान कैंसल कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कथित तौर पर प्रोजेक्ट से संबंधित कई इंडस्ट्री सोर्स से आने वाली एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Google ने Pixel Tablet 3 को बनाने का फैसला कैंसल कर दिया है, जिसका कोडनेम इंटरनल तौर पर Kiyomi है। यह फैसला साफतौर पर बीते हफ्ते लिया गया था, तभी शामिल सभी टीमों को इसकी जानकारी मिली। जो लोग Pixel Tablet 3 पर काम कर रहे थे, उन्हें Google के अंदर अन्य प्रोजेक्ट में डाल दिया गया है।

अब ऐसा लग रहा है कि आगामी Pixel Tablet 2 कम से कम कुछ वक्त के लिए Google का आखिरी टैबलेट होगा। खास बात यह है कि इसमें अपने पिछले मॉडल के विपरीत ऑफिशियल फर्स्ट पार्टी कीबोर्ड केस मिल सकता है। हालांकि, एक अजीब बात यह भी है कि इसका कोई अपग्रेड नहीं आ रहा है।

इस खबर से यह साफ होता है कि Google टैबलेट क्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा। कंपनी एंड्रॉइड सेगमेंट में टैबलेट नहीं लेकर आ रही है, जिससे Apple पूरे बाजार में राज कर रहा है। आपको बता दें कि iPad के साथ टक्कर लेने के लिए Google का दमदार प्लान है, जिसमें क्रोम ओएस को एंड्रॉइड में मिलाकर एक लैपटॉप लॉन्च करने वाला है।


Advertisement
Google Pixel Tablet Specifications


Google Pixel Tablet में फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। कंपनी ने इसमें टच सपोर्ट और स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है। यह टैबलेट Tensor G2 प्रोसेसर से लैस है। टैबलेट में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 27Wh की बैटरी दी गई है जो कि 12 घंटे तक प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6 और 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.95 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2, Titan M2 security coprocessor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.