• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Bluegen OKPad: इस टैबलेट में मिलते हैं दो डिस्प्ले, किताब की तरह होता है फोल्ड; जानें कीमत

Bluegen OKPad: इस टैबलेट में मिलते हैं दो डिस्प्ले, किताब की तरह होता है फोल्ड; जानें कीमत

Bluegen OKPad टैबलेट में 360-डिग्री हिंज भी है, जो पारंपरिक लैपटॉप सेटअप, पढ़ने के लिए टेंट मोड या प्योर ई-रीडर एक्सपीरिएंस सहित विभिन्न मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देता है।

Bluegen OKPad: इस टैबलेट में मिलते हैं दो डिस्प्ले, किताब की तरह होता है फोल्ड; जानें कीमत

Photo Credit: Kickstarter

ख़ास बातें
  • शुरुआती 100 समर्थकों के लिए सुपर अर्ली बर्ड स्पेशल ऑफर रखा गया है
  • कैंपेन खत्म होने के बाद लॉन्च प्राइस 399 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) होगा
  • OKPad Qualcomm Snapdragon 600 सीरीज प्रोसेसर पर काम करता है
विज्ञापन
Bluegen ने क्राउडफंडिंग के लिए अपने एक लेटेस्ट टैबलेट को पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला डुअल-स्क्रीन डिजाइन है। यह Android टैबलेट है, जिसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 7,000mAh बैटरी को शामिल किया गया है। टैबलेट में 7.8 इंच की ई इंक स्क्रीन मिलती है, जिसके साथ 8.9 इंच का IPS LCD पैनल जोड़ा गया है। आम यूसेज के साथ-साथ यह एक ई-बुक रीडर की तरह भी काम करता है। इसमें हिंज लगाए गए हैं, जिसके जरिए टैबलेट को किताब की तरह फोल्ड किया जा सकता है।

Bluegen ने OKpad नाम के इस डुअल-स्क्रीन टैबलेट को Kickstarter पर क्राउडफंडिंग के लिए लाइव कर दिया है। शुरुआती 100 समर्थकों के लिए सुपर अर्ली बर्ड स्पेशल ऑफर रखा गया है, जिसकी कीमत 199 डॉलर (लगभग 16,600 रुपये) रखी गई है। यह मूल कीमत में 50 प्रतिशत की छूट है। इसके बाद अगले 200 समर्थकों के लिए कीमत 249 डॉलर (करीब 20,800 रुपये) होगी और एक किकस्टार्टर स्पेशल कीमत 299 डॉलरह (लगभग 25,000 रुपये) होगी। कैंपेन खत्म होने के बाद इसका लॉन्च प्राइस 399 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) बताया गया है। शिपिंग अगस्त 2024 से शुरू होने की संभावना है।

ब्लूजेन ओकेपैड डुअल-स्क्रीन टैबलेट में 7.8-इंच ई-इंक स्क्रीन के साथ 8.9-इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इस कॉन्बिनेशन के साथ टैबलेट का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ई-रीडर के तौर पर भी किया जा सकता है। दोनों स्क्रीन टच-इनेबल्ड हैं और ई-इंक डिस्प्ले में दबाव की संवेदनशीलता का लेवल 4096 है। डिवाइस में 360-डिग्री हिंज भी है, जो पारंपरिक लैपटॉप सेटअप, पढ़ने के लिए टेंट मोड या प्योर ई-रीडर एक्सपीरिएंस सहित विभिन्न मोड के बीच स्विच करने की अनुमति देता है।
 
Bluegen OKPad टैबलेट के एक डिस्प्ले को ई-रीडर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है

Bluegen OKPad टैबलेट के एक डिस्प्ले को ई-रीडर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है
Photo Credit: Kickstarter


OKPad Qualcomm Snapdragon 600 सीरीज प्रोसेसर पर काम करता है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जुड़ा हुआ है। टैबलेट Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 8MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस में एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा भी है, जो किताबों या डॉक्यूमेंट की विशाल लाइब्रेरी रखने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसमें Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5 mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसकी बॉडी एल्यूमीनियम एलॉय से बनी है। इसमें डिस्प्ले के बीच आसान स्विचिंग के लिए एक डेडिकेटिड बटन भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »