आसुस ज़ेनपैड ज़ेड8 टैबलेट में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जून 2016 17:25 IST
आसुस ने अपना नया टैबलेट ज़ेनपैड ज़ेड8 (ज़ेडटी581केएल) अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। आसुस ज़ेनपैड ज़ेड8 की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,800 रुपये) रखी गई है। अमेरिका में यह टैबलेट वेरिज़ॉन रिटेल स्टोर पर 23 जून से उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इस टैबलेट को 2 साल के लिए 10.41 डॉलर प्रति महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर भी उपलब्ध होगा। आसुस का यह टैबलेट ब्लैक कलर में मिलेगा।

आसुस के इस टैब में 7.9 इंच (2048×1536 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का आईपीएस डिस्प्ले है जो 178-डिग्री व्यूइंग एंगल से लैस है। इस टैबलेट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। ज़ेनपैड ज़ेड8 में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो आसुस के इस लेटेस्ट टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में डीटीएस-एचडी ऑडियो और डुअल-फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई स्किन दी गई है। इस टैबलेट में 3680 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने टैबलेट में 13 घंटे तक बैटरी टलने का दावा किया है।

आसुस का यह टैबलेट 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट का वज़न 320 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus mobile, Asus tablet, asus zenpad z8
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.