आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 टैबलेट की बिक्री शुरू, 7,999 रुपये में है उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2015 11:15 IST
आसुस ने भारत में अपने ज़ेनपैड सी 7.0 टैबलेट को उपलब्ध कराया है। इसकी कीमत है 7,999 रुपये। मीडियाटेक चिपसेट से लैस आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170एमजी) टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर सोमवार से उपलब्ध है। इस टैबलेट को ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है।

वहीं, इंटल एटम एक्स3- सी3230 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस ज़ेनपैड सी 7.0 के एक और वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। इसे आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170सीजी) के नाम से जाना जाएगा। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि, आसुस इंडिया ने इस वेरिएंट की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

याद दिला दें कि आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170एमजी) में 7 इंच का 1024x600 पिक्सल एलईडी बैकलिट आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी8382वी/डब्ल्यू) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी तरफ, आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170सीजी) 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स3- सी3230 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद रहेगा। अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल करके बनाए गए दोनों वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।

अब बात कनेक्टिविटी की। ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170एमजी) में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास फ़ीचर मौजूद हैं। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसका डाइमेंशन  189x108x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 265 ग्राम। ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170एमजी) में 3450 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 8 घंटे तक चलेगी। आसुस ज़ेनपैड सी 7.0 (ज़ेड170एमजी) में 3जी कनेक्टिविटी भी मौजूद है और इसमें दो माइक्रो-सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  4. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  7. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  8. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  9. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  10. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.