भारत के टैबलेट मार्केट में टॉप पर Apple, चीन की Lenovo को लगा बड़ा झटका

एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung दोनों की दूसरी तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट्स छह प्रतिशत बढ़ी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट 22 प्रतिशत घटी है
  • एपल का 25.38 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में पहला स्थान रहा
  • चीन की लेनोवो की शिपमेंट में 30 प्रतिशत की कमी हुई है

दूसरी तिमाही में टैबलेट का कुल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत गिरा है

पिछले कुछ वर्षों में टैबलेट की बिक्री तेजी से बढ़ी थी। हालांकि, देश में जून तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत घटी है। इसमें तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका की डिवाइसेज कंपनी Apple का इस मार्केट में पहला स्थान है। 

CyberMedia Research की रिपोर्ट में बताया गया है, "दूसरी तिमाही में टैबलेट का कुल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत गिरा है। 5G टैबलेट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। WiFi टैबलेट्स की शिपमेंट 12 प्रतिशत बढ़ी हैं और इनका कुल शिपमेंट्स में 54 प्रतिशत योगदान है।" एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung दोनों की दूसरी तिमाही में शिपमेंट्स छह प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, एपल ने 25.38 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सैमसंग (25.31 प्रतिशत) को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "एपल ने 25.38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। इस मार्केट में सैमसंग का 25.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान रहा।"  
Advertisement

चीन की Lenovo की शिपमेंट 30 प्रतिशत घटी हैं। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने लगभग 23 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है और यह तीसरे स्थान पर है। Realme इस मार्केट में आठ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर रही। CyberMedia Research का कहना है कि फेस्टिव सीजन के निकट होने से टैबलेट की खरीदारी में तेजी आ सकती है। 

दुनिया की सबसे बड़ी PC मेकर लेनोवो को लगातार चार तिमाहियों से सेल्स में कमी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट 14 प्रतिशत कम रहा था। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 24 प्रतिशत घटा है। लेनोवो का जून तिमाही में रेवेन्यू 12.9 अरब डॉलर रहा। कोरोना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई थी क्योंकि कस्टमर्स और कंपनियो ने रिमोट वर्क पर शिफ्ट होने के लिए बड़ी संख्या में PC खरीदे थे। हालांकि, पिछले वर्ष इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी और इन्फ्लेशन बढ़ने से डिमांड घटने के कारण कंपनी के रेवेन्यू में कमी शुरू हुई थी। PC की डिमांड में रिकवरी की रफ्तार कमजोर है और बहुत से रिटेलर्स के पास बिना बिकी इनवेंटरी पड़ी है। इससे बहुत से PC मेकर्स और उनके सप्लायर्स को प्रोडक्शन वॉल्यूम और रेट्स को एडजस्ट करना पड़ा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  9. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  10. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.