Amazon ने 11 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया Amazon Fire Max 11 टैबलेट

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 14 घंटे तक चल सकती है और यह 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2023 17:44 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट को अमेरिका में लॉन्च किया गया है
  • यह एंड्रॉयड 11 बेस्ड Fire OS 9 पर चलता है
  • इसे केवल ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है

Photo Credit: इसमें 4 GB तक के RAM के साथ ऑक्टाकोर MediaTek MT8188J प्रोसेसर दिया गया है

ई-कॉमर्स और डिवाइसेज कंपनी Amazon ने अपना नया टैबलेट Amazon Fire Max 11 लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 14 घंटे तक चल सकती है और यह 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट Android 11 बेस्ड Fire OS 9 पर चलता है। 

इस टैबलेट को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इसके 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस 229 डॉलर (लगभग 19,049 रुपये) है और 4 GB+ 128 GB का 279 डॉलर (लगभग 34,045 रुपये) है। यह अमेरिका में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह केवल सिंगल कलर में खरीदा जा सकेगा। 

Amazon Fire Max 11 के स्पेसिफिकेशंस

यह एंड्रॉयड 11 बेस्ड Fire OS 9 पर चलता है। इसमें 5:3 आस्पेक्ट रेशो के साथ 11 इंच (2,000 x 1,200 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसमें 4 GB तक के RAM के साथ ऑक्टाकोर MediaTek MT8188J प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 1080 p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ है। Amazon Fire Max 11 में 128 GB तक की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

पिछले महीने चाइनीज स्मार्टफोन और डिवाइसेज मेकर Vivo ने अपने Pad 2 टैबलेट को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 12 GB का RAM है। इसका 12.1 इंच LCD डिस्प्ले 2.8 K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Vivo Pad की जगह लेगा। कंपनी ने Pad 2 को चीन में लॉन्च किया है। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,800 रुपये) है। यह क्लीयर सी ब्लू, फार अवे माउंटेशन ऐश/ग्रे और नेबुला पर्पल कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। Vivo ने इस टैबलेट को अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें 12.1 इंच 2.8K (2,800×1,968 पिक्सल) LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR10 कंटेंट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC दिया गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Device, Vivo, Battery, Tablet, Market, Display, Camera, Amazon, Launch, charging, Price, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.