मात्र 10 हजार में आया धांसू Alldocube iPlay 50 Mini टैबलेट, मिलेगी 8.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले

Alldocube iPlay 50 Mini में 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2023 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Alldocube ने बाजार में iPlay 50 Mini टैबलेट लॉन्च किया है।
  • Alldocube iPlay 50 Mini की कीमत $109.99 (लगभग 9,107 रुपये) है।
  • Alldocube iPlay 50 Mini में 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Alldocube iPlay 50 Mini में 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Alldocube

किफायती लैपटॉप और टैबलेट निर्माता ब्रांड Alldocube ने iPlay 50 Mini टैबलेट लॉन्च किया है। Alldocube iPlay 50 Mini में 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 4,000mAh की बैटरी और 4GB RAM दी गई है। इससे पहले कंपनी ने iPlay 50 और iPlay 50 Pro एंड्रॉयड टैबलेट्स को लॉन्च किया था। नया मिनी वर्जन एक छोटे फॉर्म फैक्टर और कम पावरफुल हार्डवेयर से लैस है, जिसके चलते यह किफायती भी है। यहां हम आपको ऑलडोक्यूब आईप्ले 50 मिनी टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Alldocube iPlay 50 Mini की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Alldocube iPlay 50 Mini की कीमत $109.99 (लगभग 9,107 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है, जहां पर कूपन इस्तेमाल करते कीमत को कम भी किया जा सकता है। चीन में यह टैबलेट ¥599 (लगभग 7,037 रुपये) की सस्ती कीमत पर उपलब्ध है। चीनी में ग्राहकों को 18 महीने की वारंटी, 180 दिन की रिप्लेसमेंट अवधि और ब्याज मुक्त ईएमआई का ऑप्शन मिलता है।


Alldocube iPlay 50 Mini के स्पेसिफिकेशंस


Alldocube iPlay 50 Mini में 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, कंट्रास्ट रेशियो 1200:1 और अधिकतम ब्राइटनेस लेवल 320 निट्स है। टैबलेट वाइडवाइन एल1-सर्टिफाइड है और इस प्रकार यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर FHD क्वालिटी में कंटेंट को स्ट्रीम कर सकता है। यह डिवाइस Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह स्प्लिट स्क्रीन और फोर्स्ड लैंडस्केप मोड प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के मामले में यह टैबलेट 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4जी डाटा, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और GNSS का सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के साथ डबल साइडेड कैपेसिटिव स्टाइलस, कीबोर्ड और एक केस आता है, जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.