6000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ 2K डिस्प्ले वाला Alldocube iPlay 50 2023 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉ़यड 13 के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 16:12 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 10.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉ़यड 13 के साथ आता है।

टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉ़यड 13 के साथ आता है।

Photo Credit: JD.com

चाइनीज कंपनी Alldocube ने अपना नया टैबलेट पेश किया है। जिसे कंपनी ने Alldocube iPlay 50 2023 नाम दिया है। इसमें ब्रैंड ने 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। यह 10.4 इंच का LCD डिस्प्ले कैरी करता है। डिवाइस में 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 6000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Alldocube iPlay 50 2023 price

Alldocube iPlay 50 2023 को कंपनी ने 699 युआन की सस्ती कीमत में लॉन्च किया है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये बनती है। इसे JD.com पर लिस्ट किया गया है। 
 

Alldocube iPlay 50 2023 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Alldocube iPlay टैबलेट में 10.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो कि एक एलसीडी पैनल है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यानि कि वीडियो एक्सपीरीयंस इस पर बेहतरीन होने वाला है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। 

टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉ़यड 13 के साथ आता है। इसके टॉप पर ALLDOCUBE OS का इंटरफेस दिया गया है। प्रोसेसर को लर्निंग के मकसद से कस्टमाइज भी किया गया है। साथ ही इसमें पेरेंटल कंट्रोल भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.