5100mAh बैटरी, 6GB रैम, 5MP रियर कैमरा, MediaTek Helio G80 चिप के साथ Honor Pad X8 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने टैबलेट के साथ Honor X40 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 1.07 बिलियन कलर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 17 सितंबर 2022 12:04 IST
ख़ास बातें
  • टैब में 10.1 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है
  • साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं

Honor Pad X8 की कीमत 1,199 चाइनीज युआन (लगभग 13,700 रुपये) से शुरू है।

Honor की ओर से Honor Pad X8 टैबलेट लॉन्च किया गया है। इसके साथ में Honor X40 सीरीज स्मार्टफोन भी कंपनी ने लॉन्च किया है। टैबलेट में 10.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। यह ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है। टैब में एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 4.0 दिया गया है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। कंपनी के इस लेटेस्ट टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है और इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
 

Honor Pad X8 की कीमत

Honor Pad X8 का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,199 चाइनीज युआन (लगभग 13,700 रुपये) में आता है जबकि इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चाइनीज युआन (लगभग 14,300 रुपये) है। टैबलेट को डॉन ब्लू और मिंट कलर में पेश किया गया है। इसकी सेल चीन में 22 सितंबर से शुरू होगी।
 

Honor Pad X8 के स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि पहले बताया गया है, टैब में 10.1 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920 x 1,200 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 224ppi है। यह ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है। टैब में एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 4.0 दिया गया है। टैबलेट दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।

Honor Pad X8 में रियर साइड में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है, और साथ ही साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स हैं। टैब के डाइमेंशन 240.2×159×7.55mm और वजन 460 ग्राम है। 
Advertisement

कंपनी ने टैबलेट के साथ Honor X40 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 1.07 बिलियन कलर्स मिलते हैं। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिप है जिसे एड्रेनो 619 GPU, 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.