फेसबुक पर ऐसे हो रहा है आपके 'लाइक' का गलत इस्तेमाल

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 7 मार्च 2016 10:21 IST
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का एक बड़ा माध्यम है, जिस पर आप भी 'लाइक' और 'कमेंट' का बटन दबाकर अपनी प्रतिक्रियाओं को जाहिर करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी इन प्रतिक्रियाओं का गलत इस्तेमाल हो रहा है? एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पर किए जा रहे आपके 'लाइक' और 'कमेंट' घपले की चपेट में हैं।

समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक का 'लाइक' विकल्प किसी भी तस्वीर या जानकारी की प्रशंसा और अपने विचार व्यक्त करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका है। लेकिन कुछ फेसबुक घपलेबाज आपके द्वारा 'लाइक' की गई आकर्षक और भावनात्मक पोस्ट (लेखों) को संपादित कर उसमें ऐसी सामग्री डाल देते हैं, जो निंदनीय या खतरनाक हो सकती है।

अपने गलत इरादों और अफवाहों के प्रसार के लिए घोटालेबाज फेसबुक को निशाना बना रहे हैं।

फेसबुक पर सामान्यता 'लाइक', 'कमेंट' और 'शेयर' विकल्प किसी भी तस्वीर या लेख को न्यूज फीड के शीर्ष पायदान पर पहुंचा देते हैं। इसलिए लोकप्रिय पोस्ट प्रमुखता के साथ दिखाई देते हैं।

घोटालेबाज पहले किसी दुर्भावना रहित लेख को पोस्ट करते हैं, जिसके लोकप्रिय होने और पसंद किए जाने की संभावना होती है। इसके बाद जब ये पोस्ट अधिक संख्या में 'लाइक' और 'शेयर' कर दिए जाते हैं, तब घोटालेबाज इन पोस्ट के भीतर की सामग्री को बदलकर उसमें दुर्भावनापूर्ण बातें लिख देते हैं।
Advertisement

केवल यही नहीं घोटालेबाज धोखाधड़ी करने के लिए कई उत्पादों के नकली फेसबुक पेज बनाकर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं, जिनमें फंसकर कई लोग अपनी क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.