• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • दुनिया घूमने के लिए छोड़ी LinkedIn की नौकरी, 1 साल में 12 देश गई, वायरल हो रहा युवती का पोस्‍ट

दुनिया घूमने के लिए छोड़ी LinkedIn की नौकरी, 1 साल में 12 देश गई, वायरल हो रहा युवती का पोस्‍ट

वह दुनिया घूमना चाहती थीं। आकांक्षा ने जिंदगी का एक साल खुद को देने का फैसला किया।

दुनिया घूमने के लिए छोड़ी LinkedIn की नौकरी, 1 साल में 12 देश गई, वायरल हो रहा युवती का पोस्‍ट

जिस वक्‍त आकांक्षा ने जॉब छोड़ी इंस्‍टाग्राम पर उनके ढाई लाख फॉलोवर हुआ करते थे। साल भर की कड़ी मेहनत और अपने जुनून को पूरा करते हुए यह संख्‍या 6 लाख को पार कर गई है।

ख़ास बातें
  • घूमने के लिए युवती ने छोड़ी नौकरी
  • 1 साल में 12 देश गई, 8 अकेले घूमे
  • सोशल मीडिया में बढ़ गए फॉलोवर्स
विज्ञापन
आप नौकरी पेशा हैं, बिजनेसमैन या फ‍िर स्‍टूडेंट। कभी अपने जुनून के बारे में सोचा है। सोचा है कि आप लाइफ में क्‍या हासिल करना चाहते हैं। रूटीन लाइफस्‍टाल से हटकर कैसे अपने सपने को साकार कर सकते हैं। ज्‍यादातर लोग नहीं सोच पाते क्‍योंकि कंधों पर जिम्‍मेदारियों का बोझ होता है। लेकिन कुछ लोग रिस्‍क भी लेते हैं। दिल्‍ली की एक लड़की ने ऐसा ही किया। अच्‍छी-खासी जॉब छोड़कर जुनून पूरा करने निकल पड़ी। उसने अपनी कहानी सोशल मीडिया में शेयर की है, जो वायरल हो रही है। 

आकांक्षा मोंगा ने पिछले साल इसी दौरान लिंक्डइन में अपनी नौकरी से रिजाइन कर दिया था। आकांक्षा का जुनून था ट्रैवलिंग। वह दुनिया घूमना चाहती थीं। आकांक्षा ने जिंदगी का एक साल खुद को देने का फैसला किया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा ने ने जनवरी से जून 2022 तक लिंक्डइन में क्रिएटर मैनेजर एसोसिएट के रूप में काम किया। 
 

लेकिन नौकरी उनका जुनून नहीं थी। वह दुनिया घूमना चाहती थीं। जिस वक्‍त आकांक्षा ने जॉब छोड़ी इंस्‍टाग्राम पर उनके ढाई लाख फॉलोवर हुआ करते थे। साल भर की कड़ी मेहनत और अपने जुनून को पूरा करते हुए यह संख्‍या 6 लाख को पार कर गई है। एक ट्वीट में आकांक्षा ने अपनी एक साल की यात्रा की तुलना की। बताया है कि उनके फॉलोवर्स की संख्‍या में काफी इजाफा हुआ है। उन्‍होंने 12 देशों की यात्रा की। उनमें से 8 देशों में वह अकेले घूमीं। 6 लोगों की एक टीम बनाई और TravelAmore को तैयार किया। 

पेशे से कंटेंट क्रिएटर बन चुकी आकांक्षा ने एक साल में 300 से ज्‍यादा वीडियो शूट और पोस्‍ट किए। 30 से ज्‍यादा ब्रैंड्स के साथ काम किया। आकांक्षा कहती हैं कि अपने जुनून को पूरा करने में वह कई बार थक जाती हैं। घंटों तक काम करना पड़ता है। उनके पोस्‍ट को लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। 1.7 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। एक हजार से ज्‍यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

एक यूजर ने लिखा, अपने जुनून को अपना करियर बना लीजिए और आप हमेशा आगे बढ़ेंगे। एक और यूजर ने लिखा, आपने लाखों लोगों को उनके जुनून का पालन करने के लिए प्रेरित किया है। तीसरे यूजर ने लिखा, यह आश्चर्यजनक है! अपने जुनून का पालन करना और उसके लिए दुनिया घूमना साहसिक काम लगता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »