Viral Video : पाकिस्‍तानी युवक का विज्ञान ज्ञान! कहा- पृथ्‍वी नहीं घूमती, चांद पर मिशन भेजना नाजायज, देखें वीडियो

Viral Video Pakistan : चांद पर जाना भी कुछ पाकिस्‍तानी बच्‍चे नाजायज मानते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्‍तान से जुड़ा वीडियो हो रहा वायरल
  • वीडियो में युुवकका दावा, पृथ्‍वी नहीं घूमती
  • कहा- सूर्य लगाता है पृथ्‍वी का चक्‍कर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यूट्यूबर दूसरे व्‍यक्ति से 'मदरसे' में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों पर सवाल कर रही है।

Photo Credit: Video Grab

Viral Video Pakistan : भारत के सभी स्‍कूलों में विज्ञान विषय पर फोकस किया जाता है। स्‍कूलों में शुरुआती क्‍लास से ही बच्‍चों को पृथ्‍वी और हमारे सौर मंडल के बारे में पढ़ाया जाता है। विज्ञान कहता है कि पृथ्‍वी अपनी धुरी पर घूमती है और सूर्य का चक्‍कर लगाती है। पृथ्‍वी को सूर्य का एक चक्‍कर पूरा करने में 365 दिन लगते हैं। जिस तरह पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है, उसी तरह चंद्रमा हमारी पृथ्‍वी के चारों ओर घूमता है। इन फैक्‍ट्स को चुनौती देना नामुमकिन है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में बच्‍चों को दी जा रही तालीम कुछ और ही कहती है। वहां कई बच्‍चों का कहना है कि पृथ्‍वी चपटी है। वह सूर्य का चक्‍कर लगाती ही नहीं। चांद पर जाना भी कुछ पाकिस्‍तानी बच्‍चे नाजायज मानते हैं। यह सब एक वीडियो की शक्‍ल में सामने आया है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।    

इस वीडियो को सबसे पहले नाइला पकिस्‍तानी रिएक्‍शन (Naila Pakistani Reaction) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। हमने से उस वीडियो को देखा, तो एहसास हुआ कि पाकिस्‍तान के मदरसों में पढ़ने वाले कुछ युवक पृथ्‍वी, सूर्य और सौरमंडल को लेकर गलत जानकारी रखते हैं। 
Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यूट्यूबर दूसरे व्‍यक्ति से 'मदरसे' में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों पर सवाल कर रही है। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता है तो महिला यूट्यूबर पूछती है, पृथ्‍वी चपटी है या गोलाकार?  

जवाब में वह युवक कहता है कि अल्लाह की शिक्षाओं के अनुसार पृथ्वी चपटी है। एंकर ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पृथ्वी चपटी है, तो हम दिन और रात में बदलते मौसम को कैसे देख पाते हैं। सामने वाला युवक अपनी बात पर कायम रहता है और कहता है कि पृथ्वी चपटी है। उसका यह भी कहना है कि सूर्य और चंद्रमा जैसे खगोलीय पिंड पृथ्‍वी की परिक्रमा करते हैं। 
Advertisement



Advertisement
इसके बाद वह युवक और भी अधिक आत्‍मविश्‍वास से यह बताता है कि सूर्य, पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। पूरा वीडियो करीब 27 मिनट का है, जिसे 1 लाख 33 हजार से अधिक बार देखा गया है। वीडियो को कई अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी शेयर किया गया है। कई न्‍यूज वेबसाइटों ने भी इसे अपने यहां प्रसारित किया है। 

वीडियो में एक युवक को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि चंद्रमा पर जाना नाजायज है। वहां मिशन नहीं भेजे जाने चाहिए। चांद मालिक हैं, इसलिए वहां नहीं जाना चाहिए। जमीन रहने के लिए बनाई गई है, चांद नहीं। चांद को रोशनी के लिए बनाया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.