Viral Video : बैलों के हमले से 3 बार बचा यह शख्‍स या 5 बार? आप भी गिन लीजिए

Viral Video : यह शख्‍स बुल रन प्रतियोगिता में शामिल हो रहा था। कई और लोग भी इसका हिस्‍सा थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 19:37 IST
ख़ास बातें
  • 14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं
  • युवक के पीछे कई लोग दौड़ते हुए दिख रहे हैं
  • युवक बाल-बाल बैलों के हमले से बच जाता है

14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में लंबे सींग वाले कई बड़े बैल युवक के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं।

जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यानी जिस पर ईश्वर की कृपा होती है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। हम ऐसा इसलिए लिख रहे हैं, क्‍योंकि जो वीडियो सामने आया है, वह मौजूदा पक्तियों पर सटीक बैठता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हैरान करने वाला है, क्‍योंकि एक आदमी बैलों की दौड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाता है, वह भी एक नहीं, 3 बार। यह शख्‍स बुल रन प्रतियोगिता में शामिल हो रहा था। कई और लोग भी इसका हिस्‍सा थे। 

14 सेकंड का वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में लंबे सींग वाले कई बड़े बैल युवक के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं। पहले बैल के हमले से बचने के लिए वह एक दीवार से टकराकर खुद को मोड़ते हुए बच निकलता है। वह दर्शक दीर्घा में जाने की कोशिश करता है, लेकिन एक और बैल आ जाता है। युवक उसके हमले से बचता है, लेकिन नीचे गिर जाता है। इसके बाद एक और बैल उसे मारने की कोशिश करता है, लेकिन युवक बच जाता है। इसके बाद वह किसी तरह से दर्शकों के बीच कूद जाता है। 
 
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि युवक तीन नहीं बल्कि कई और बार बैलों के हमले से बच गया। वीडियो देखकर पता चलता है कि युवक से शुरू में ही एक गलती हो गई। बाकी प्रतियोगी जिस लेन में जान बचाने भागे, युवक उस लेन में नहीं गया। वह सीधा दौड़ता चला गया और उसके पीछे कई सारे बैल आ गए। 

वीडियो का एक फुटेज तो बेहद खौफनाक है, जिसमें युवक दो बैलों के बीच है। दोनों उसे मारने के लिए आगे बढ़ता है। युवक खुद को बचा लेता है, जबकि बाकी दोनों बैल टकरा जाते हैं। इस क्षण्‍ के बाद युवक बेहद तेज रफ्तार से उछलते हुए दर्शकों के बीच चला जाता है। किसी तरह उसकी जान बचती है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग शख्‍स की किस्‍मत से हैरान हैं। वीडियो को @uoldguy ने ट्वीट किया है। लिखा है, ‘किसी का भाग्यशाली दिन।' वीडियो को हजारों व्‍यूज, लाइक और कमेंट्स मिले हैं। वीडियो देखकर लोग यही गिन रहे हैं कि शख्‍स कितनी बार मरने से बच गया। लोग इस इवेंट में हिस्‍सा लेने वालों को कोस भी रहे हैं कि इसमें शामिल होने की जरूरत क्‍या है। वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल पाया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Top Smartphones Under 20K (2026): Samsung से Nothing तक, 20 हजार में ये हैं टॉप बजट मोबाइल
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.